Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अविका गोर ने किया खुलासा, आखिर क्यों लिया नेशनल टीवी पर शादी करने का फैसला

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 10:55 IST

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अविका गोर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की। खास बात यह है कि उनकी यह शादी देश के नेशनल टीवी पर दिखाई गई, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। अविका ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया और इस फैसले से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। 

आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में, अविका ने कहा कि टीवी पर शादी करना एक खास अनुभव था। उन्होंने कहा, ''जब हमने यह फैसला लिया, तो हमें अच्छी तरह पता था कि लोग इस बात पर अपनी अलग-अलग राय देंगे और आलोचना भी हो सकती है। लेकिन हमने कभी इस बात से डर कर पीछे नहीं हटना चाहा। बचपन से ही मैं अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना पसंद करती आई हूं। 

फिर चाहे वह कोई काम हो या शादी, मैं हमेशा अपने मन की सुनती हूं और अपने रास्ते खुद बनाती हूं।''उन्होंने आगे कहा, ''मेरा सफर कुछ ऐसा है जिसे बहुत से लोग अपने लिए सपना मानते हैं। हालांकि, इस खास जिंदगी को जीना आसान नहीं होता। लोगों की आलोचना सहना और फिर भी अपने विश्वासों पर कायम रहना, ये सब काफी मुश्किल होता है। मैंने यह सब झेला है और इसी वजह से मैं आज उस मुकाम पर हूं जहां मैं अपने काम और निजी जीवन दोनों में खुद को बेहतर मानती हूं।''

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह शादी सिर्फ एक आम शादी नहीं थी, बल्कि उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय था, जो उनकी पहचान के हिसाब से बिल्कुल अलग था।शादी के दौरान मिलने वाले अटेंशन की बात करते हुए अविका ने कहा, ''शादी की वजह से हम और हमारे परिवार वाले खूब सुर्खियों में रहे। यह अच्छा है या बुरा, यह लोगों की सोच पर निर्भर करता है। लेकिन इतना अटेंशन मिलना भी एक बड़ी बात है। इससे पता चलता है कि लोग हमारी जिंदगी और फैसलों में दिलचस्पी रखते हैं। 

यह भी मेरे लिए एक तरह की सफलता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि आप अपने काम और फैसलों के जरिए लोगों के दिलों और दिमागों में जगह बना पाते हैं।''शादी के सबसे खास पल के बारे में पूछने पर अविका ने बताया कि शादी के दौरान जब वे फेरे ले रही थीं, तभी उन्हें वह एहसास हुआ कि अब उनकी जिंदगी पूरी तरह हो चुकी है। यह पल उनके लिए काफी भावुकता से भरा था।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD