Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

'राइज एंड फॉल' में डबल एविक्शन: कीकू शारदा और आदित्य नारायण हुए बाहर

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, MX Player, Amazon MX Player, Kiku Sharda, Aditya Narayan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 17:36 IST

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के फिनाले से पहले जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला है। इस शो से एक नहीं दो-दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। कीकू शारदा और आदित्य नारायण शो में डबल एविक्शन का शिकार बने हैं। एलिमिनेशन के लिए आकृति नेगी, कीकू शारदा, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित को नॉमिनेट किया गया था। 

सबकी सांसें वोटिंग के दौरान अटकी रहीं, लेकिन जब दो लोग बाहर हुए तो सभी कंटेस्टेंट्स को तगड़ा झटका लगा। सबसे पहला नॉमिनेशन कीकू का रहा। रूलर्स ने वोट किया और वे बाहर हो गए। उसके बाद बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स, बाली, आरुष भोला, और मनीषा रानी ने आदित्य नारायण को चुना।

दोनों के एलिमिनेशन के दौरान सभी कंटेस्टेंट भावुक होते दिखाई दिए। कंटेस्टेंट बाली और जो अक्सर एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देते थे, दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। यही नहीं, आदित्य नारायण ने बाली से माफी भी मांगी। इस बीच धनश्री वर्मा और अरबाज भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और आदित्य के शो से बाहर होने पर दुख जाहिर किया।

'राइज एंड फॉल' धीरे-धीरे अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में कंटेस्टेंट के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसे कम करने के लिए कंटेस्टेंट कीकू शारदा ने ज्योतिष बनकर सबका मनोरंजन करते दिखाई दिए थे। 

इस दौरान उन्होंने सबका भविष्य भी बताया था। अब जब कीकू शारदा और आदित्य नारायण बाहर हो गए हैं, तो इस शो में और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अब इसमें आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, ​​आकृति नेगी, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल ही रह गए हैं। 

यह इसकी टॉफी हासिल करने के लिए आपस में भिड़ते दिखाई देंगे। 'राइज एंड फॉल' का घर वर्कर्स और रूलर्स के बीच बंटा हुआ है, जिसमें आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, ​​आकृति नेगी और नयनदीप रक्षित वर्कर्स की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल रूल्स की भूमिका निभा रहे हैं। यह रियलिटी शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , MX Player , Amazon MX Player , Kiku Sharda , Aditya Narayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD