Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने रणजी ट्रॉफी में बिहार के उपकप्तान

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ranji Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 17:34 IST

वैभव सूर्यवंशी को महज 14 साल की उम्र में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। बिहार टीम की कमान सकीबुल गनी के हाथों में है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज दूसरा शतक जड़कर अपनी छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 

अब वह रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इसी के साथ वैभव ने सीनियर टीम की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर वैभव रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो यहां से उनके लिए भारत की सीनियर टीम के दरवाजे खुल सकते हैं। वैभव आईपीएल इतिहास के युवा शतकवीर और सबसे तेज आईपीएल शतक (35 बॉल) लगाने वाले भारतीय भी हैं। 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव से आगे सिर्फ क्रिस गेल (30 बॉल) हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला, जिसके 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला।

जब वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला, उस समय उनकी उम्र महज 14 साल और 23 दिन थी। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे सीरीज में 143 रन की पारी खेली थी। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यूथ टेस्ट में 113 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 5 मैच खेले, जिसमें 100 रन जुटाए। वहीं, 6 लिस्ट-ए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 132 रन हासिल कर लिए हैं। वैभव अपने करियर में कुल 8 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 265 रन जुटाए हैं।

बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 की टीम : पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, साकिबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ranji Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD