Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूजा हेगड़े बर्थडे स्पेशल : विज्ञापन से मिला हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी हैं टॉप एक्ट्रेस

Pooja Hegde, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 16:07 IST

ऋतिक रोशन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा पूजा हेगड़े सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर अपना नाम बनाया है।

पूजा हेगड़े बचपन से ही डांस और मॉडलिंग का शौक रखती थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की और भरतनाट्यम डांस का प्रशिक्षण भी लिया। पूजा ने साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। 

एक्ट्रेस ने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी किए, जिसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में एंट्री मारी। पूजा की पहली फिल्म थी साल 2012 में आई ‘मूगामूडी’। इस फिल्म में पूजा के साथ एक्टर जीवा थे। पूजा की पहली ही फिल्म पर्दे पर कमाल साबित हुई। साउथ में अपनी किस्मत आजमाने के बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 

दोनों की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के गाने तो सुपरहिट रहे लेकिन फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही, लेकिन इससे एक्ट्रेस के करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। पूजा ने तेलुगू सिनेमा में भी काम किया। साल 2014 में उनकी ‘ओका लैला कोसम’ फिल्म रिलीज हुई थी।

फिल्म में वे नागा चैतन्य के साथ दिखी थीं। फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और पूजा को बैक टू बैक फिल्में मिलने लगी। उन्होंने ‘महर्षि’, डीजे ‘आचार्य’, ‘बीस्ट’, ‘अला वैकुंठपूर्मुलु’, और ‘एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ फिल्मों में साउथ के बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

साउथ में अपना झंडा गाड़ने के बाद पूजा ने बॉलीवुड में वापसी की और सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, और शाहिद कपूर के साथ फिल्में की। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में हिंदी सिनेमा में फ्लॉप रहीं। इसी साल फरवरी में उनकी शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा रिलीज हुई थी, जो पर्दे पर कब आई और कब चली गई, पता ही नहीं चला।

पूजा को हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बहुत रोचक है। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की पत्नी को पूजा पहली नजर में ही पसंद आ गई थी जब उन्होंने उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन शो में देखा। आशुतोष गोवारिकर फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और अपनी पत्नी के कहने पर उन्होंने पूजा को फिल्म में कास्ट किया।

 

Tags: Pooja Hegde , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD