Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजकुमार राव को 'श्रीकांत' के लिए मिला क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड, शाहरुख की तारीफ को बताया 'जादुई'

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 15:55 IST

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में राजकुमार राव ने फिल्म 'श्रीकांत' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल) का खिताब जीता।  अहमदाबाद के ईकेए अरेना में शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल की मेजबानी में हुए इस समारोह में राजकुमार ने अवॉर्ड लेते समय शाहरुख खान की तारीफ को ‘जादुई’ बताया, जिनकी प्रेरणा और सराहना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। 

इसका एक वीडियो राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “'श्रीकांत' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना मेरे लिए गर्व का पल है। इस फिल्म में मैंने दिल और आत्मा झोंक दी, और जब शाहरुख खान जैसे दिग्गज मेरे काम की तारीफ करते हैं, तो यह अनुभव जादुई हो जाता है। 

शुक्रिया, सर! श्रीकांत बोल्ला, जिनकी प्रेरक जिंदगी ने हमें उनकी कहानी दर्शकों तक पहुंचाने का हौसला दिया, उन्हें मेरा दिली शुक्रिया। मेरी पत्नी पत्रलेखा को भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। और सबसे बड़ा धन्यवाद मेरे दर्शकों का, जिन्होंने 'श्रीकांत' को इतना प्यार दिया। 

मैं वादा करता हूं कि ऐसी ही शानदार कहानियों के साथ आपका मनोरंजन करता रहूंगा।”इस फिल्म में उन्होंने दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का किरदार निभाया था। बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला की इस बायोपिक को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है।

इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर जैसे सितारे भी हैं। इस अवॉर्ड नाइट में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की धूम रही। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 13 पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत जैसी श्रेणियों में भी बाजी मारी। 

अभिनय की कैटेगरी में अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया, जबकि आलिया भट्ट ने 'जिग्रा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स राजकुमार राव (श्रीकांत) और प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज) को उनके उल्लेखनीय अभिनय के लिए दिए गए।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD