Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'द फैमिली मैन 3' स्टार प्रियामणि बोलीं, 'मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग के आगे को-स्टार्स को लगाना पड़ता है पूरा जोर'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Priyamani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 14:31 IST

अभिनेत्री प्रियामणि बहुत जल्द फेमस वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन-3 में दिखाई देंगी। इस सीरीज में वह मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ फिर से काम करती दिखेंगी। आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में प्रियामणि ने अभिनेता के साथ अपने शूटिंग के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग के आगे को-स्टार्स को पूरा जोर लगाना पड़ता है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर प्रियामणि ने आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना ​​है कि हम दोनों बहुत सहज कलाकार हैं। जब भी मनोज सर सेट पर होते हैं, हम किसी भी टेक पर जाने से पहले पूरी तरह से अभ्यास करते हैं। लेकिन, आपको उनके आसपास बहुत सतर्क रहना होता है, हमेशा। आप कभी नहीं जानते कि वह आपको क्या सरप्राइज दे दें, इसलिए आपको समझदारी से एक्टिंग करनी होती है।"

प्रियामणि ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरे किरदार सुचि में कोई नकारात्मक पहलू है। उसके नजरिए से वह बिल्कुल सही है। आखिरकार वह बस चाहती है कि उसे सुना जाए, उसे भी महत्व मिले। वह चाहती है कि कोई उसके साथ बैठे, उसके आसपास क्या हो रहा है, खासकर उसकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में, इस बारे में बातचीत करे। इस लिहाज से, उसका रुख जायज है। इस किरदार से मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस किरदार के अपराध बोध या तनाव के बारे में अधिक नहीं बता सकती। लेकिन, एक किरदार के तौर पर, सुचि, काफी निखर गई है। इस बार उसे कई सीन में आप देखेंगे। इस सीरीज के पार्ट-3 के रिलीज होने के बाद आपको और भी समझ आ जाएगा।" प्रियामणि अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में सुचित्रा तिवारी के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। राज और डीके ने इस सीरीज को बनाया है। इसमें मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार भी हैं। इसका नया सीजन दीपावली के आसपास रिलीज हो सकता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Priyamani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD