Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: बैंस की अगुवाई वाली टीम ने मालवा क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा

हरजोत बैंस, हरभजन ई.टी.ओ., तरुनप्रीत सौंद और दीपक बाली ने फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में आयोजनों, सड़क परियोजनाओं और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harbhajan Singh ETO, Tarunpreet Singh Sond, Faridkot, Gurdit Singh Sekhon, PoonamDeep Kaur, DC Faridkot, Deputy Commissioner Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 11:21 IST

संपूर्ण पंजाब में श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस की तैयारियों के संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने अपने कैबिनेट साथियों के साथ फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिलों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठकें कीं।

इन बैठकों में मालवा के फरीदकोट से आयोजित होने वाले नगर कीर्तन के सुरक्षित और सुचारू प्रबंधन पर चर्चा हुई। फरीदकोट जिला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से संवाद में स हरजोत सिंह बैंस, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., सांस्कृतिक एवं पर्यटन मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सौंद और विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि मालवा क्षेत्र से दो नगर कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। 

पहला नगर कीर्तन फरीदकोट से शुरू होकर फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब को कवर करेगा, जबकि दूसरा तख़्त श्री दमदमा साहिब से प्रारंभ होकर मुख्य जिलों से गुज़रते हुए 22 नवम्बर की शाम को श्री आनंदपुर साहिब पहुँचेगा। स हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि सभी जिलों में नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 1 से 18 नवम्बर तक पंजाब के सभी 23 जिलों में 9वें पातशाह के जीवन और उनके अनुयायियों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी को समर्पित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, गुरु साहिब की ‘चरण छोह’ प्राप्त 130 पवित्र स्थलों पर कीर्तन दरबार लगाए जाएंगे।

मंत्री स बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ‘हिंद की चादर’ कार्यक्रम के तहत श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस ऐतिहासिक दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया, "हम विकास परियोजनाओं, सड़क संबंधित कार्यों और लॉजिस्टिक सहायता समेत सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं ताकि इन आयोजनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। 

इसके लिए हम डिप्टी कमिश्नरों, स्थानीय विधायकों और प्रमुख धार्मिक नेताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं।" स बैंस ने कहा कि गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित मुख्य धार्मिक समारोह 23 से 25 नवम्बर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होंगे, जिसमें विश्वभर से 1 करोड़ से अधिक संगतों के आने की संभावना है। 

आने वाली संगतों के लिए “चक्क नानकी” में टेंट सिटी स्थापित की जाएगी, जिसमें 19 से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन 11,000 से अधिक संगतों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। लोगों से ऐतिहासिक आयोजनों में भाग लेने की अपील करते हुए, स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि गुरु तेग बहादर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस लोगों को धर्मनिरपेक्षता, दया और मानवतावाद के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा। 

गुरु साहिब की शहादत सभी को पवित्र मान्यताओं का सम्मान करते हुए धर्म के प्रति दृढ़ रहने का सदैव संदेश देती है। इस दौरान, कैबिनेट मंत्रियों ने मोगा जिला प्रशासन को 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन को अपग्रेड करने और ट्रैफिक लाइटों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Tarunpreet Singh Sond , Faridkot , Gurdit Singh Sekhon , PoonamDeep Kaur , DC Faridkot , Deputy Commissioner Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD