Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

शक्ति मोहन : डॉक्टरों ने कहा, 'चल नहीं पाओगी', मेहनत से बनीं फेमस कोरियोग्राफर

Choreographer, Dance, Dancer, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shakti Mohan, Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:30 IST

जब बात भारतीय डांस और कोरियोग्राफी की आती है, तो शक्ति मोहन का नाम जरूर लिया जाता है। यह प्रतिभाशाली डांसर और कोरियोग्राफर न केवल अपनी शानदार कला के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी मेहनत और जुनून से लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। शक्ति ने साल 2010 में ‘डांस इंडिया डांस’ के दूसरे सीजन को जीतकर अपनी यात्रा शुरू की थी, जहां उनकी कंटेम्पररी और जैज डांस स्टाइल्स ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

12 अक्टूबर 1985 को जन्मी शक्ति मोहन ने फिल्मों, टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो में उनकी कोरियोग्राफी से एक नया मुकाम हासिल किया, जिसमें उनकी बहनें मुद्रा और सुश्री मोहन भी उनके साथ कदम से कदम मिलाती नजर आईं। ग्रामीण महाराष्ट्र से लेकर बॉलीवुड तक, शक्ति की कला में भारतीय फोक और आधुनिक डांस का अनोखा मेल देखने को मिलता है। उनके काम में गहराई और भावनाएं ऐसी हैं कि हर प्रदर्शन दर्शकों के दिल में बस जाता है।

मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि शक्ति मोहन को एक बार डॉक्टर्स ने कहा था कि वह चल ही नहीं पाएंगी, डांस तो दूर की बात है। इसका जिक्र शक्ति मोहन ने अपने कई इंटरव्यू में किया है। डांसिंग दिवा शक्ति मोहन की यात्रा एक ऐसे क्षण से शुरू हुई, जहां हार निश्चित थी। उनके शरीर को गंभीर चोट पहुंची थी और डॉक्टरों ने लगभग कह दिया था कि वह अपने पैरों पर दोबारा खड़ी नहीं हो पाएंगी।लेकिन अपनी इच्छाशक्ति और कला के प्रति समर्पण से शक्ति मोहन ने इस दुर्भाग्य को अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा में बदल दिया।

शक्ति मोहन, जिन्हें आज भारत की बेहतरीन कंटेम्पररी डांसरों में गिना जाता है, उनके बचपन में एक ऐसा हादसा हुआ था जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। बहुत कम उम्र में शक्ति एक भयानक दुर्घटना का शिकार हुईं, जहां उनके पैर पर एक गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गहरी थी कि डॉक्टरों ने उनके परिवार को यह कहकर लगभग निराश कर दिया कि शायद वह कभी भी सामान्य रूप से चल नहीं पाएंगी।

डॉक्टरों के इस निराशावादी बयान से हताश होने के बजाय, शक्ति मोहन की मां ने दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने अपनी बेटी को ठीक करने के लिए पारंपरिक चिकित्सा के साथ-साथ उसे चलने और फिर डांस करने के लिए प्रेरित किया। इस मुश्किल समय में शक्ति मोहन ने अपनी रिकवरी को गति देने के लिए भरतनाट्यम सीखना शुरू किया।

क्लासिकल डांस का कठोर प्रशिक्षण उनके लिए सिर्फ कला नहीं, बल्कि थेरेपी बन गया। भरतनाट्यम ने उनके शरीर को मजबूत किया और उस पैर में जान फूंक दी, जिसे डॉक्टरों ने 'अक्षम' घोषित कर दिया था। इस प्रक्रिया में जो एक इलाज के तौर पर शुरू हुई थी, वह उनका सबसे बड़ा जुनून बन गई।शक्ति मोहन का सबसे बड़ा संघर्ष उनके 'डांस इंडिया डांस सीजन 2' के ऑडिशन से जुड़ा है। 

शक्ति ने खुद कई बार बताया है कि उन्हें ऑडिशन वेन्यू पर घंटों तक भीड़ में खड़ा रहना पड़ा था, भूखे-प्यासे। एक पल के लिए उन्हें लगा कि वह यह सब छोड़कर वापस चली जाएं, लेकिन उनके बचपन के उस संघर्ष ने उन्हें रोके रखा। जब उन्हें चुना गया और फिर उन्होंने शो में कंटेम्पररी डांस की अपनी अनूठी शैली से प्रदर्शन करना शुरू किया, तो दर्शकों और जजों ने अभूतपूर्व प्यार दिया।

 

Tags: Choreographer , Dance , Dancer , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shakti Mohan , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD