Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : अपने पहले वीकेंड के वार में 'रेड फ्लैग' बनी मालती चाहर, घरवालों ने जमकर की बुराई

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:28 IST

बिग बॉस 19 रोजाना फैंस के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आता है, और वीकेंड का वार हमेशा फैंस के लिए फुल ऑन एंटरटेनिंग होता है। शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। मालती चाहर के लिए उनका पहला वीकेंड का वार धमाकेदार रहने वाला है क्योंकि कंटेस्टेंट ने उन्हें 'रेड फ्लैग' घोषित कर दिया है। साथ ही शो में फरहाना की कैप्टेंसी भी जल्द उनके हाथों से जाने वाली है क्योंकि बिग बॉस ने नया कैप्टन चुनने का ऐलान कर दिया है।

बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार के दो नए प्रोमो जारी हुए हैं। पहले प्रोमो में सलमान खान मालती से कहते हैं कि आपकी एंट्री बीच सीजन में हुई है, तो ऐसे में कुछ घरवालों को इनसिक्योरिटी जरूर हुई होगी। सलमान घरवालों से सवाल करते हैं कि मालती ग्रीन फ्लैग हैं या रेड फ्लैग। ज्यादातर घरवाले मालती को रेड फ्लैग देते हैं, लेकिन फरहाना मालती को ग्रीन फ्लैग देती हैं। सलमान कहते हैं कि आपके आने से घरवालों को मिर्ची तो लगी है।

जबकि दूसरे प्रोमो में सलमान खान तान्या मित्तल की क्लास लगा रहे हैं, क्योंकि उनका अब रोना-धोना और सिम्पथी कार्ड ज्यादा हो रहा है। प्रोमो में सलमान तान्या से कहते हैं, "तान्या, सेंटर ऑफ अटेंशन और सिम्पथी कार्ड खेलने का क्या कारण है?" तान्या कहती है, "अब मैं क्या करूं, मेरा जल्दी रोना निकल जाता है।" सलमान आगे कहते हैं, "जो मुद्दे बाकी लोगों के लिए आम सी बात होती है, वही मुद्दे आपके लिए बड़े क्यों हो जाते हैं, और ये आप किस बात की धमकी देती रहती हैं कि अब मैं कुछ नहीं बोलूंगी…आपको जो करना है करो, कोई फर्क नहीं पड़ता।"

नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, और बसीर अली पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इस हफ्ते नीलम गिरी और जीशान कादरी घर से बाहर हो सकते हैं, लेकिन इस एविक्शन की कोई पुष्टि नहीं हुई। शो में फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी भी खतरे में है। जल्द ही शो में नए कैप्टन को चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD