Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आज 9 साल हो गए...आपकी मुस्कान याद आती है, शिल्पा शेट्टी ने पिता को किया याद

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 16:22 IST

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने पिता सुरेंद्र शेट्टी की नौवीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ बचपन की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। 

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज 9 साल हो गए। आपकी मुस्कान और प्यार भरी बातें बहुत याद आती हैं, पापा। आपके बिना हर दिन अधूरा सा लगता है।" शिल्पा के इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को भी भावुक कर दिया। कई प्रशंसकों ने कमेंट्स सेक्शन में शिल्पा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। 

शिल्पा के लिए उनके पिता हमेशा एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं और वह अक्सर उनकी सादगी और मेहनत की तारीफ करती रहती हैं। शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन साल 2016 में हार्ट अटैक के कारण हुआ था। सुरेंद्र शेट्टी एक सफल बिजनेसमैन थे और टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप्स के मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उनकी कंपनी का बड़ा नाम था।

शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनके पिता हमेशा उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे। वह अक्सर अपनी बातचीत में पिता की सिखाई गई नैतिकता और अनुशासन का जिक्र करती हैं। बता दें, इन दिनों अभिनेत्री और उनके पति राज कुंद्रा कानूनी मुसीबतों में घिरे हैं। 

यह मामला करीब 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसकी जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू) कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के एक बिजनेसमैन, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने उनसे एक निवेश-आधारित लोन लिया था, जिसे बाद में वापस नहीं किया गया। 

कोठारी का कहना है कि उन्होंने 2015 में बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में निवेश किया था। यह कंपनी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी द्वारा शुरू की गई थी और एक तरह का होम शॉपिंग प्लेटफॉर्म था।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD