Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु सेक्टर-विशेष कमेटी का गठन

ढांचागत और पारदर्शी रियल एस्टेट इकोसिस्टम के निर्माण के लिए नीतिगत सुझाव देगी कमेटी: हरदीप सिंह मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:14 IST

पंजाब सरकार ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में साकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक सेक्टर-विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सरकार और रियल एस्टेट उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यावहारिक और विकासोन्मुख रोडमैप तैयार करेगी। इस कमेटी का गठन आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के अधीन किया गया है, जिसका उद्देश्य पंजाब में आधुनिक, पारदर्शी और निवेश-हितैषी रियल एस्टेट वातावरण के निर्माण के लिए नीतिगत सुझाव प्रदान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इस पहल के तहत रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के सक्रिय सहयोग से एक उत्कृष्ट नीति मॉडल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के आवास और शहरी विकास क्षेत्र में टिकाऊ विकास, व्यापार में सुगमता और निवेश-अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस समिति में श्री दीपक गर्ग (निदेशक, मार्बेला ग्रुप) को चेयरपर्सन और श्री रुपिंदर सिंह चावला (एम.डी., सीईई ईएनएन प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि.) को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों में श्री उमंग जिंदल (सीईओ, होमलैंड ग्रुप); श्री सुखदेव सिंह (निदेशक, ए.जी.आई. ग्रुप); श्री प्रदीप कुमार बंसल (निदेशक, एच.एल.पी. ग्रुप); स. बलजीत सिंह (निदेशक, जुबली ग्रुप); श्री दीपक मखीजा (बिजनेस हेड, पंजाब, एमार ग्रुप); स. रुपिंदर सिंह गिल (एम.डी., गिलसन्स कंस्ट्रक्शन लि.); श्री रोहित शर्मा (कार्यकारी निदेशक, डी.एल.एफ. ग्रुप);

श्री के.के. शर्मा ‘कुक्कू’ (निदेशक, एस.जी. ग्रुप); श्री मोहिंदर गोयल (चेयरमैन, एफिनिटी ग्रुप) और श्री वरुण धाम (निदेशक, के.एल.वी. बिल्डर्स) शामिल होंगे जबकि श्री अमरिंदर सिंह मल्ल्ही, ए.सी.ए., गमाडा सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस कमेटी का प्रमुख कार्य राज्य की वित्तीय और संरचनात्मक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित संरचनात्मक और व्यवहारिक नीतिगत सुझाव प्रदान करना है। 

कमेटी अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए सर्वोत्तम प्रथाओं और नीतिगत ढांचों का अध्ययन करेगी और पंजाब की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सिफारिशें देगी। यह कमेटी सूचना अधिसूचना जारी होने के छह हफ्तों के भीतर अपनी लिखित सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि कमेटी के सदस्य सचिव कमेटी को सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे तथा बैठकों के समन्वय और कार्यवाही के मिनट तैयार करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि इस कमेटी का गठन रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और निवेशक-हितैषी सुधारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD