Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा और रकुल प्रीत सिंह : दो पीढ़ियों की अभिनेत्रियां, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक बनाई अपनी अलग पहचान

Rakul Preet Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rekha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:07 IST

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा भारतीय फिल्मों की दुनिया में अलग-अलग और खास पहचान रखते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों ही इंडस्ट्रीज में राज किया। रेखा और रकुल प्रीत सिंह ऐसे ही दो नाम हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। 

दोनों ने अपनी मेहनत और टैलेंट से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जहां बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं की फिल्मों का इतिहास शामिल है। अगर बात करें अभिनेत्री रेखा की, तो उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को बैंगलोर में हुआ था। 

उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं। रेखा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। 1970 के दशक में रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा और जल्दी ही अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने लगीं। उनकी फिल्मों में 'सिलसिला', 'उमराव जान', 'जानी दुश्मन', 'चश्मे बद्दूर', 'मिस्टर नटवरलाल', और 'खूबसूरत' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। 

रेखा को अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले, जिनमें फिल्मफेयर पुरस्कार प्रमुख हैं। उनका अभिनय सिर्फ एक्शन या रोमांस तक सीमित नहीं था। वह अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को जादुई तरीके से निभाती थीं। रेखा ने कन्नड़ फिल्म 'ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी ​​999' और तेलुगु फिल्म 'रंगुला रत्नम' में बाल किरदार निभाया था

वहीं दूसरी ओर, रकुल प्रीत सिंह की बात करें, तो उनका जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ। वह एक नई पीढ़ी की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से जल्दी ही फिल्मों में नाम कमाया। रकुल ने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया, लेकिन उनकी खास पहचान साउथ इंडस्ट्री की तमिल और तेलुगु फिल्मों में बनी। 

उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ के अलावा हिंदी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2014 में 'यारियां' फिल्म से डेब्यू किया। उनके करियर में 'यारियां', 'दे दे प्यार दे', 'मरजावां', 'छतरीवाली', और साउथ की 'ध्रुवा' जैसी कई सफल फिल्में शामिल हैं। 

रकुल का अभिनय स्टाइल युवा पीढ़ी को पसंद आता है। वे अपनी फिटनेस और ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। रकुल ने बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में काम करके एक ऐसी जगह बनाई है, जहां वे दोनों की प्रशंसा बटोर रही हैं। रेखा और रकुल के बीच सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों ने दो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी पहचान बनाई। 

रेखा ने जहां 70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया। वहीं रकुल ने 2000 के दशक के बाद अपनी शुरुआत साउथ फिल्मों से की और फिर बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। दोनों ने अपनी फिल्मों के जरिए अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के दर्शकों को जोड़ा है।

 

Tags: Rakul Preet Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rekha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD