Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

'पागलपन' में डूबीं हिना खान और उनकी टीम, 'दीवाने तो दीवाने हैं' पर बनाया वीडियो

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:02 IST

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने गुरुवार को अपने मजाकिया और मनमोहक अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'दीवाने तो दीवाने हैं' पर मजेदार रील बनाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में हिना मेकअप रूम में बैठकर अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार एक्सप्रेशंस के साथ लिप-सिंक करती दिख रही हैं। हिना ने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी टीम की मस्ती और पागलपन को बयां किया। उन्होंने लिखा, "क्योंकि हम सब बहुत पागल हैं, टीम हिना खान आपके लिए। हम सब एक तस्वीर में नहीं आ पाए।"

'दीवाने तो दीवाने हैं' गाने की बात करें तो यह गाना 90 के दशक का एक हिट ट्रैक है, जिसे मशहूर गायिका श्वेता शेट्टी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल श्याम अनुरागी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत जवाहर वट्टल और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया है। यह गाना सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज हुआ था और आज भी इसका जादू बरकरार है।

वर्तमान में यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स, इंफ्लूएंसर्स और सेलेब्रिटीज इस गाने पर रील्स बनाकर अपने फैंस के साथ मस्ती भरे अंदाज में जुड़ रहे हैं। हिना खान टेलीविजन की दुनिया में अपने दमदार अभिनय और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे धारावाहिक से मशहूर हुईं अभिनेत्री 'कसौटी जिंदगी की' और 'नागिन' जैसे कई मशहूर टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं। हिना खान ने 2020 में फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बना चुकी है। हिना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD