Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

बिग बॉस 19 : मालती के 'पागल' कहने पर भड़के मृदुल तिवारी, बोले-'भूत बना दूंगा'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Mridul Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 16:31 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते जबरदस्त टकराव देखने को मिला है। एक तरफ नीलम और नेहल की भिड़ंत हुई, तो वहीं दूसरी तरफ मृदुल तिवारी और मालती चाहर के बीच तीखी बहस हो गई, जो अब दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन चुका है। 

जियो हॉटस्टार ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवाले एक-दूसरे पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भिड़ते दिख रहे हैं। मालती, जो हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में दाखिल हुई हैं, मृदुल से किसी बात को लेकर बहस करती नजर आईं। 

प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क देते है। इस दौरान नेहल और नीलम आपस में भिड़ जाते है। इसके बाद फरहाना और मालती को झगड़ा करती हुई दिखती है, जिसमें फरहाना, मालती से पूछती है कि आपने क्या बुलाया मुझे? इसके बाद मालती, फरहाना से कहती है कि न तो तुम्हारे पास कोई टैलेंट है, न कुछ है। तुम बकवास करती हो।

इसके अलावा, मालती और मृदुल की लड़ाई दिखाई गई। अन्य प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती बार-बार मृदुल को 'पागल', 'बेवकूफ' और 'चल हट, निकल यहां से' जैसे शब्द बोलती हैं, जिसके चलते मृदुल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता हैं। 

प्रोमो में मृदुल, मालती से कहती हैं, 'आपने अभी तक किसी को कोई फालतू शब्द नहीं बोले हैं।' इस पर मालती कहती हैं, 'पागल है? जब बोलना चाहिए था तब नहीं बोला और अब बोल रहा है।' यह सुनकर मृदुल भड़क जाते हैं और जवाब देते हैं, 'मैंने एक सेकेंड सोचा कि मैं इसे इतनी बुरी गाली दे दूंगा कि शर्म आ जाएगी इसे।' 

लेकिन इस दौरान मालती 'तेरा हो गया?', 'अरे हट!' जैसे शब्द कहती रहती हैं। ये सुनकर मृदुल आपा खो बैठते हैं और मालती से कहते हैं, 'अरे ओ हट...भूत बना दूंगा एक मिनट में।' मालती उन्हें फिर से पागल बोलती हैं तो मृदुल जवाब देते हैं, 'हां, पागल हूं मैं। 

तेरे जैसे 50 पागल बेक दूंगा एक मिनट में।' दोनों के बीच की ये बहस घर में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स का ध्यान भी खींचती है। मेकर्स ने इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा, ''लड़ाई का नया चैप्टर शुरू, मृदुल बनाम मालती की टक्कर बना सबका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन।'' 

इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, जीशान क़ादरी, नीलम गिरी, प्रणीत मोरे और बसीर अली के नाम शामिल हैं। इस समय इन सभी पर वोटिंग के आधार पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। यह शो कलर्स चैनल पर और जियो हॉटस्टार ऐप पर रोजाना प्रसारित होता है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Mridul Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD