Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरजोत सिंह बैंस ने जालंधर, एसबीएस नगर और कपूरथला में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ की तैयारियों की समीक्षा की

जिलों में करवाएं जाएंगे लाइट एंड साउंड शो: हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Balkar Singh,Mohinder Bhagat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 13:50 IST

पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा और भाषा, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण तथा सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर और कपूरथला जिलों में होने वाले विभिन्न समागमों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, सचिव डा. अभिनव त्रिखा, विधायक बलकार सिंह और इंदरजीत कौर मान भी मौजूद थे।

यहां जिला प्रशासनिक परिसर में तीनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों,/ सीपी /एसएसपी सहित प्रशासकीय अधिकारियों और लोक प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभिन्न समागमों की रूपरेखा तैयार की गई है। 

इसके तहत विभिन्न स्थानों से विशाल नगर कीर्तन निकाले जाएंगे। इनमें से एक नगर कीर्तन गुरदासपुर से 20 नवंबर को शुरू होकर 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को शहीद भगत सिंह नगर के लिए रवाना होगा। 21 नवंबर को जालंधर में ही नगर कीर्तन का पड़ाव होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के पूरे मार्ग पर सफाई, लंगर सेवा, फूलों की वर्षा और पीने के पानी की विशेष व्यवस्था होगी। 

उन्होंने कहा कि सभी शहरों, कस्बों और गांवों में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक जिलों में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित शानदार लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी संगतों से इस विशाल नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की।

उन्होंने तीनों जिलों के प्रशासकीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी रहित मर्यादा के अनुसार नगर कीर्तन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने तीनों जिलों के प्रशासकीय अधिकारियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित लोगो भी भेंट किए।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से एक अनूठी पहल के तहत पहली बार प्रत्येक जिले में पहुंचने पर नगर कीर्तन को शानदार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन समागमों के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू की गई है और इन्हें बेहतर ढंग से संपन्न किया जाएगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित पंचाल, डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर डा. अंकुरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर, एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क, एसएसपी कपूरथला गौरव धूरा, एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर डा. महिताब सिंह, चेयरमैन जिला योजना कमेटी अमृतपाल सिंह, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर रमनीक सिंह रंधावा, चेयरमैन सहकारी विकास बैंक पवन कुमार टीनू, चेयरमैन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन मंगल बसी, चेयरमैन पंजाब स्टेट अल्पसंख्यक आयोग अब्दुल बाहरी सलमानी, वरिष्ठ ‘आप’ नेता नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, हरजी मान, पिंदर पंडौरी, प्रिं. प्रेम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD