Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : अशनूर-अभिषेक के रिश्ते पर पैरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'यह सच्ची दोस्ती है'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 11:43 IST

‘बिग बॉस 19’ में अशनूर कौर को उनके गेम के लिए मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सह-प्रतियोगी अभिषेक बजाज के साथ उनकी दोस्ती घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह चर्चा का विषय रही है। वहीं अशनूर और अभिषेक दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे अधिक कुछ नहीं। 

अब इस पर कंटेस्टेंट अशनूर कौर के पैरेंट्स का रिएक्शन भी आ गया है। अशनूर कौर के माता-पिता, अवनीत कौर और गुरमीत कौर, ने आईएएनएस से खास बातचीत में ‘बिग बॉस 19’ में अशनूर कौर के गेम और अभिषेक बजाज संग उनके रिश्ते पर बात की। जब आईएएनएस ने उनसे अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की फ्रेंडशिप के बारे में पूछा तो उनके पिता गुरमीत सिंह ने कहा, "यह एक सच्चा और पवित्र रिश्ता है। 

अशनूर आसानी से दोस्त नहीं बनातीं। वह एक छोटा सा दायरा पसंद करती हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी वह कुछ लोगों के करीब हैं, अभिषेक, प्रणीत, और गौरव खन्ना। हमें अभिषेक के साथ उनकी दोस्ती से कोई समस्या नहीं है। यह सच्चा है और भावनात्मक सहारा देता है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस रिश्ते ने घर के अंदर अशनूर के प्रदर्शन को प्रभावित किया है, तो उनकी मां अवनीत कौर ने कहा, ''बिल्कुल नहीं। दोस्तों और नैतिक समर्थन का होना जरूरी है। दोनों ही अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। दरअसल, अशनूर समझ गई है कि उसे अब खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, और वह यह बखूबी कर रही है।''

अशनूर की मां ने आगे कहा, "हर कोई उसके बारे में कुछ न कुछ अच्छी बातें कहता है। मैं यही सलाह दूंगी कि हर चीज पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं होती। कुछ चीजों से बचना और अपनी ऊर्जा बचाना ठीक है। लेकिन, अब वह 'बिग बॉस' के बाद जीवन के एक नए दौर में कदम रख रही है, तो मैं उससे कहूंगी कि जरूरत पड़ने पर बोलें, अपनी गरिमा बनाए रखें, लेकिन जब कोई हद पार करे तो पीछे न हटें।"

‘बिग बॉस 19’ में कुछ दिनों पहले अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच एक बड़ी बहस देखने को मिली थी। इस झगड़े के बाद फरहाना ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाए, जिसके बाद अशनूर कौर की आंखों में आंसू आ गए। उनके पैरेंट्स ने बताया कि वह अपनी बेटी को यूं रोता देख काफी दुखी हुए। यही नहीं, वे तो उसे घर से बाहर निकालने के बारे में भी सोचने लगे थे।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD