Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में 5000 करोड़ की लागत से " रोशन पंजाब " राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट के अभियान का शुभारंभ

करमजीत सिंह रिंटू ने 132 के.वी पावर कालोनी मजीठा रोड में बिजली के बुनियादी ढांचे का निर्माण, विस्तार और आधुनिकीकरण करने का किया शुभारंभ

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 11:13 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के  चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज 132 के.वी पावर कालोनी मजीठा रोड में बिजली के बुनियादी ढांचे का निर्माण, विस्तार और आधुनिकीकरण करने का शुभारंभ किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय ऊर्जा मंत्री श्री संजीव अरोड़ा जी के सक्रिय सहयोग से, आज 8 अक्टूबर 2025 पंजाब में 5000 करोड़ की लागत से " रोशन पंजाब " राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट के अभियान का शुभारंभ  किया गया है। 

जिसके तहत अमृतसर ज़िले में 307 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के बुनियादी ढाँचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण का उद्घाटन किया जा रहा है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत, अमृतसर शहर और अमृतसर ज़िले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख कस्बों जैसे बाबा बकाला, जंडियाला  गुरु, मजीठा, राजा सांसी, अजनाला और रमदास में बिजली क्षेत्र से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा किअमृतसर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 54 कुल 11 केवी फीडरों से बिजली का भार कम किया जाएगा और नए फीडर बनाए जाएँगे। इन 54 में से 8 फीडरों का कार्य पूरा हो चुका है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि अमृतसर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सारे ओवरलोडेड वितरण ट्रांसफार्मर हैं। 

इन ट्रांसफार्मरों को डी-लोड करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत 94 नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है और 19 ट्रांसफार्मरों का निर्माण 30/09/2025 तक पूरा हो चुका है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पुराने फोकल प्वाइंट अमृतसर में औद्योगिक उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा एक नया 66 केवी सबस्टेशन स्वीकृत किया गया है। 

इस सबस्टेशन का कार्य वर्ष 2026 के दौरान पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार और आधुनिकीकरण के लिए उपर्युक्त कार्यों के पूरा होने से अमृतसर जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी में प्रियंका शर्मा,साही सगगर, बलविंदर काला , गुलज़ार सिंह,  अनेक सिंह , अंकुश गुप्ता और पीएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD