Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

बिग बॉस 19 के घर में किचन ड्रामा, मालती चाहर ने रोटी बनाने के नाम पर शुरू किया वॉर

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 17:11 IST

वीकेंड के वार के बाद भी बिग बॉस 19 के घर का मौसम रुख बदल रहा है। मालती चाहर के आते ही घर में कोई ना कोई, किसी ना किसी से भिड़ रहा है। पहले मालती ने तान्या मित्तल की पोल खोली और उन्हें पूल में धक्का दिया, लेकिन अब वो घर के बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी भिड़ गई हैं। 

मालती ने गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, और नेहल के साथ किचन में ही वार शुरू कर दिया है। कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अकेले ही मालती किचन में खाना बनाने को लेकर घर वालों से भिड़ती दिख रही हैं। मालती को रोटी बनाने का काम दिया गया है, लेकिन उन्हें इस काम में किसी और की भी मदद चाहिए। 

मालती का कहना है कि वो अकेले रोटी बेल और सेंक नहीं सकती। प्रोमो में मालती किचन में छोटी-छोटी रोटी बनाती हैं और सेंकने के लिए किसी को बुलाती हैं, लेकिन कुनिका का कहना है कि ये काम अकेले ही करना होगा। मालती काम को अकेले करने से मना कर देती हैं, जिसके बाद गौरव रोटियों का साइज बड़ा रखने के लिए कहते हैं, लेकिन मालती गौरव को जवाब देते हुए कहती हैं कि आपको बोलने की जरूरत नहीं है…हम कर लेंगे…या फिर आप खुद आकर लो।

वहीं नीलम, अमाल और जीशान को जाकर बताती है कि जो-जो मालती को रोटी बनाने में मदद कर रहा है, वो एक-एक को जवाब दे रही है। वो मालती को डायन भी कहती हैं। ऐसे में अमाल कहते हैं कि चलो अब जाकर एक अच्छा खिलाड़ी आया है। शो में तान्या मित्तल और मालती दोनों ही मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी दिखने वाली हैं। 

तान्या अमाल से कहेंगी कि वो घर में खेलने नहीं बल्कि दिन काटने आया है, जबकि मालती अशनूर कौर और नेहल की पोल खोलती दिखेंगी। वो नेहल को सेल्फिश और झूठी बोलती हैं और अशनूर को जिद्दी और बदतमीज। शो में इस हफ्ते नॉमिनेशन भी होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान खान दो कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। पिछले हफ्ते शो में नॉमिनेशन नहीं रखा गया था।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD