Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीगंगानगर में हादसा : सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर ट्रक से कार टकराई, तीन युवकों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीगंगानगर , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 16:45 IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे 94 पर एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। 

जानकारी सामने आई कि अनूपगढ़ की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से अर्टिगा टकरा गई। हादसा जिस जगह पर हुआ, वहां पर एक मोड़ है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोड़ पर ट्रक की रफ्तार धीमी थी और पीछे से आ रही कार अपनी रफ्तार धीमी नहीं कर पाई और ट्रक में घुस गई।

बताया गया कि इस दुर्घटना में कार सवारों में से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान सुरेंद्र, नरेश कुमार और कालूराम के रूप में हुई है, जो गांव 2 पीजीएम अनूपगढ़ के निवासी थे। घायल सुखदेव सिंह और जगदीश को इलाज के लिए श्रीगंगानगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल और मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 

दो मृतकों के शव सूरतगढ़ में रखवाए गए हैं, जबकि एक मृतक का शव जैतसर मोर्चरी में रखा गया है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गवाहों से बयान लिए जा रहे हैं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD