Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिमाचल और वियतनाम के बीच स्वास्थ्य, विनिर्माण और हरित उद्योगों में सहयोग

Harshwardhan Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

वियतनाम , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 13:48 IST

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वियतनाम के प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों एवं निवेशकों के साथ भारतीय दूतावास, हनोई (वियतनाम) में एक संवाद सत्र  आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय दूतावास, वियतनाम की उप मिशन प्रमुख सुश्री टाको अजुंगला जामिर, आईएफएस (2005) ने हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम दोनों तीव्र गति से प्रगति कर रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में निवेश के असीम अवसर वियतनामी उद्योगों के लिए आकर्षक संभावनाएँ प्रस्तुत करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माननीय उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने किया। उनके साथ माननीय विधायक श्री अनिल शर्मा (मंडी), श्री भवानी सिंह पठानिया (फतेहपुर) और श्री हरदीप सिंह बावा (नालागढ़) उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में श्री आर. डी. नाज़ीम, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) तथा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। श्री आर. डी. नाज़ीम ने प्रस्तुति के माध्यम से राज्य में पर्यटन, वेलनेस, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, खाद्य प्रसंस्करण और औषधि निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम दोनों ही 2045–47 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हैं, और औद्योगिक सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर माननीय उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हरित औद्योगिकीकरण  और ग्रामीण उद्यमिता  को बढ़ावा दे रही है। 

उन्होंने वियतनामी उद्योगों को हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली रिवर्स बायर–सेलर मीट (RBSM) में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश को निवेश के लिए स्थिर, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वियतनामी उद्योगों को यहां के अवसरों का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया जाता है

बैठक में वियतनाम की कई प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं — वियतनाम एसोसिएशन ऑफ मैकेनिकल इंडस्ट्री (VAMI), इंडियन बिजनेस चैम्बर (INCHAM Hanoi), वियतनाम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (VCCI), टी एंड टी ग्रुप, सोविको ग्रुप तथा वियतजेट एयर — के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र के अंत में भारतीय दूतावास द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया तथा दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

Tags: Harshwardhan Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD