Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

देश के शहरों को स्वच्छ बनाने में एकता और अंत्योदय की भावना जरूरी - केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल

स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 27 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 11:31 IST

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें एकता और अंत्योदय की भावना के साथ देश के शहरों को स्वच्छ व गंदगी मुक्त बनाना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दो विचार रखे थे—एक राजनीतिक आज़ादी और दूसरा गंदगी से आजादी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।

मनोहर लाल शनिवार को सोनीपत के आईआईटी एजुकेशन सिटी कैंपस में स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल का शुभारंभ करते हुए संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में करनाल से जुड़े और कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। हरियाणा के सोनीपत व करनाल नगर निगम से पांच-पांच नगर पालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने देश के शहरों को स्वच्छ करने के लिए शुरू की गई इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया।

वहीं अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत 72 मेंटर शहर और लगभग 200 मेंटी शहर जोड़े गए हैं। यह शहरी कचरा प्रबंधन क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सिटी-ट्विनिंग ढांचा सिद्ध होगा। चयन हाल ही में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को मेंटर और सुधार की आवश्यकता वाले शहरों को मेंटी बनाया गया है। प्रत्येक मेंटर-मेंटी जोड़ी का गठन भौगोलिक निकटता और प्रदर्शन अंतर के आधार पर किया गया है ताकि ज्ञान आदान-प्रदान अधिक प्रासंगिक और व्यावहारिक हो।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर नगर निकाय अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की लगातार सफलताओं को देखते हुए मंत्रालय ने सुपर स्वच्छ लीग की भी स्थापना की है। 2022, 2023 और 2024 के सर्वेक्षण में पाँच जनसंख्या वर्गों में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले शहरों को इस लीग में शामिल किया गया है। 

यही शहर स्स्छ्व ढांचे में मेंटोर शहरों का आधार बनेंगे। वहीं, मेंटी शहरों का चयन राज्यों की संचयी रैंकिंग में निचले स्तर पर रहे शहरों से किया गया है ताकि व्यावहारिक और सहकर्मी-आधारित सीखने का मॉडल विकसित हो सके।उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2025 को  एसएसजे  पहल हेतु आधिकारिक दिशानिर्देश जारी कर 100-दिवसीय कार्ययोजना की शुरुआत की है। 

इस अवधि में प्रत्येक शहर जोड़ी संयुक्त कार्य योजनाएँ बनाएंगी जिनमें स्पष्ट लक्ष्य व मील के पत्थर होंगे, साइट विज़िट और प्रत्यक्ष अनुभव आधारित शिक्षण करेगी, सफलताओं की साझेदारी और चुनौतियों का समाधान निकालेगी तथा दीर्घकालिक क्षमता निर्माण की नींव रखेगी। इस प्रयास का मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि संरचित मेंटॉरशिप मॉडल शहरी स्वच्छता पर ठोस असर डाल सकता है। इससे न केवल जमीनी स्तर पर सुधार होंगे, बल्कि शहरी शासन प्रणाली में पीयर-लर्निंग मॉडल को संस्थागत रूप मिलेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में हरियाणा के करनाल और सोनीपत नगर निगम ने 5-5 छोटे शहरों को स्वच्छता में सहयोग देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। करनाल नगर निगम सीवन, इस्माईलाबाद, कालांवाली, नारनोंद और राजौंद नगर पालिका का मार्गदर्शन करेगा, जबकि सोनीपत नगर निगम पटौदी, फर्रूखनगर, कुंडली, नारनौल और होडल को सहयोग करेगा। सोनीपत में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से सहयोगात्मक शहरी शासन और शहर-से-शहर मेंटॉरिंग के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शैलेंद्र द्वारा लिखित और अमित त्रिवेदी व श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया स्वच्छता गीत भी लॉन्च किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय व उत्तर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री अनिल कुमार शर्मा से भी बातचीत की। इस अवसर पर राय से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक श्री निखिल मदान, मेयर श्री राजीव जैन, अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी रूपा मिश्रा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कमिश्नर एवं सचिव श्री विकास गुप्ता भी मौजूद थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD