Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

बिग बॉस 19 : अमाल मलिक ने गौरव खन्ना को बताया चालाक, इंट्रेस्टिंग प्रोमो आया सामने

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Amaal Malik, Gaurav Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 16:41 IST

'बिग बॉस 19' के घर में हाल ही में पहुंची मालती चाहर धीरे-धीरे सबके साथ घुल मिल रही हैं। वह 'बिग बॉस' के दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में बातें निकलवाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह दूसरों का गेम अच्छे से समझ सकें। आने वाले एपिसोड में मालती चाहर अमाल मलिक से गौरव खन्ना के बारे में पूछती दिखाई देंगी।  

इसका एक प्रोमो जारी किया गया है। इसमें अमाल मलिक उनसे कहते दिख रहे हैं कि गौरव खन्ना बहुत ही चालाक आदमी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक प्रोमो जारी किया है। इसमें अमाल मलिक मालती से कहते हैं, "गौरव खन्ना का व्यक्तित्व अभी तक सामने नहीं आया है।"

इस पर मालती सवाल करती हैं, "अगर यह सामने आ गया तो क्या होगा?" अमाल जवाब देते हुए कहते हैं कि गौरव का नया रूप देखना मजेदार होगा। फिर मालती पूछती हैं, "नहीं, क्या होगा? उनका व्यक्तित्व कैसा होगा? हम इतना तो तय कर सकते हैं।" इसके जवाब में अमाल कहते हैं, "बहुत गुस्से में है। 

वह कैलकुलेटर लेकर बैठा रहता है। सारी रात, सारा दिन। वो सबसे अधिक हेराफेरी करता है। उसका स्वभाव ही ऐसा है कि वो सलाह और सुझाव तो देता रहता है, लेकिन खुद किसी की बात नहीं सुनता।" अमाल ने आगे कहा, "कभी-कभी लोगों को दूसरों की बात सुननी चाहिए।

हर बात में सबको सलाह की जरूरत नहीं होती। इसलिए उसे ये नहीं पता। वो बस सलाह देता है।" इस प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लोगों से सवाल भी पूछा है कि क्या दर्शकों को लगता है कि गौरव खन्ना चालाकी करते हैं और क्या लोग अमाल मलिक की बातों से सहमत हैं? वैसे मालती चाहर भी कुछ कम नहीं हैं, वह भी आते ही घरवालों में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं। 

इससे पहले वो वह तान्या मित्तल से बहस करती दिखी थीं। फिलहाल 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी बचे हुए हैं। इस वीकेंड पर किसी को भी बाहर नहीं निकाला गया है। यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Amaal Malik , Gaurav Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD