Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 5.8 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Crime News Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:19 IST

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर 4 और 5 अक्टूबर को सीमा शुल्क अधिकारियों ने बड़ी सफलता हासिल की। सीमा शुल्क क्षेत्र 3 के अधिकारियों ने मुखबिर की जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5.827 करोड़ रुपए के संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया।  

मुखबिर से मिली सूचना के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से उड़ान संख्या वीजेड 760 से आए तीन अलग-अलग यात्रियों को रोककर उनकी तलाशी ली। इन तीनों के चेक इन ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद हुआ।

पहले मामले में यात्री से 1.964 किलोग्राम वीड बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1.964 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। दूसरे और तीसरे मामले में, दो अलग-अलग यात्रियों से 1.93 किलोग्राम नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसकी कीमत 1.93 करोड़ रुपए है।

वहीं, 1.933 किलोग्राम की बरामद नशीली सामग्री की कीमत 1.933 करोड़ रुपए आंकी गई। मादक पदार्थ तीनों यात्रियों द्वारा बड़ी चतुराई से ट्रॉली बैग के अंदर छिपाए गए थे। तीनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अन्य बड़ी कार्रवाई में वन्यजीवों की तस्करी का पर्दाफाश किया। बैंकॉक से उड़ान संख्या 6ई 1060 से आए एक यात्री को रोकने पर उसके ट्रॉली बैग से कई विदेशी जीवित जानवर बरामद हुए। इनमें 19 इगुआना, 10 ऑरेंज दाढ़ी वाले ड्रेगन, 1 क्विंस मॉनिटर छिपकली, और गिलहरी शामिल थीं। वहीं, एक रैकून मृत पाया गया। 

यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य मामले में कोलंबो से उड़ान संख्या यूएल 141 से आ रहे एक यात्री के सामान की जांच के आधार पर, अधिकारियों ने 32.19 लाख रुपए मूल्य के उच्च-तकनीकी ड्रोन जब्त किए। 

यह खेप भी ट्रॉली बैग में छिपाई गई थी। सीएसएमआईए सीमा शुल्क क्षेत्र 3 के अधिकारियों की इस संयुक्त कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थों और वन्यजीवों की तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Crime News Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD