Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'घर संभालना कोई आसान काम नहीं', अमिताभ बच्चन गृहिणियों से बोले-खुद को कम न आंकें

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:05 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर समाज के एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ग यानी गृहिणियों को सम्मानित किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि कई महिलाएं अपनी मेहनत और जिम्मेदारी को कम आंकती हैं, लेकिन वे गर्व के साथ अपनी पहचान बताएं, क्योंकि घर संभालना कोई आसान काम नहीं है। 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि जब वह अपने टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में दर्शकों से पूछते हैं कि वे क्या करती हैं तो कई महिलाएं बहुत ही नर्म और दबे स्वर में कहती हैं कि वे होममेकर हैं। अमिताभ ने पूछा कि आखिर महिलाएं क्यों अपनी इस भूमिका को इतना छोटा दिखाती हैं? बिग बी ने महिलाओं को कहा कि वे कभी अपने इस काम को छुपाएं नहीं और न दबे स्वर में बताएं। 

उन्हें गर्व से, पूरे आत्मविश्वास के साथ कहना चाहिए कि वे घर संभालती हैं, क्योंकि घर संभालना आसान काम नहीं है। उन्होंने विस्तार से बताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, ''घर को देखना, पति की देखभाल करना, बच्चों को देखना, भोजन सबके लिए बनाना, जितने भी ऊपर के काम होते हैं सब देखना। 

ये कोई आसान काम नहीं होता।'' अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये काम केवल घर के काम नहीं, बल्कि एक तरह का मैनेजमेंट भी होता है, जिसमें सब कुछ सही तरीके से चलना जरूरी होता है। इसलिए महिलाएं जो काम करती हैं, उन्हें अपने उस योगदान पर गर्व करना चाहिए।

बिग बी ने लिखा, "कोविड के समय सभी पुरुषों को पता चल गया कि पत्नी घर में कितना कुछ संभालती है, जब उन्हें खुद वह सब काम देखना पड़ा जो पत्नी करती थी।" उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने घर के काम की अहमियत को बेहतर तरीके से समझाया।"

अमिताभ ने इस बात पर जोर दिया कि घर संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें समय और ऊर्जा दोनों लगते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के आखिर में लिखा, ''काम पर जाने का समय हो गया है… सुबह-सुबह फोन आया… और सभी शुभचिंतकों के लिए मेरा प्यार और आभार… आपका निरंतर प्यार और स्नेह शब्दों से परे है।''

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD