Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी

हर गली, हर मोहल्ले तक पहुँच रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 10:29 IST

नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज कचहरी चौक पर सड़क निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। रिंटू ने बताया कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। 

प्रत्येक वार्ड में टूटी-फूटी सड़कों को नए सिरे से बनाया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों तक यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। रिंटू ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में विकास की रफ़्तार को रुकने नहीं दिया जाएगा और हर गली-मोहल्ले तक विकास पहुँचा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सफाई संबंधी कुछ तकनीकी कारणों से कंपनी द्वारा काम अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह से हल कर दी गई है। सैनीटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर नगर निगम की मशीनरी और निजी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से सड़कों की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार किया गया है।

रिंटू ने कहा कि शहर की सफाई का काम एक नई कंपनी को सौंपा गया है, जो अगले 20-25 दिनों में अपनी पूरी मशीनरी के साथ मैदान में उतरकर काम शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि वे उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएँ — सड़क, सफाई, पानी और रोशनी — प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

 

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD