Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अहमदाबाद टेस्ट : शतक के बाद रवींद्र जडेजा का 'चौका', भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 15:45 IST

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन जीत दर्ज कर ली है। भारत ने इस मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी। 

मेहमान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। 

इनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 125, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के खाते में 50 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट झटके, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। यह टीम महज 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में एक बार फिर वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 12 रन पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। 

यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच एलिक अथानाजे ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। एलिक के अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 25 और जायडेन सील्स 22 रन टीम के खाते में जोड़ सके।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD