Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : सलमान खान ने लगाई कुनिका सदानंद और अशनूर कौर की क्लास, मजेदार होगा वीकेंड का वार

Salman Khan, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 15:40 IST

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा। एपिसोड में सलमान खान मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अमाल मलिक की क्लास लगाने वाले हैं। शो के शानदार प्रोमो सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड के वार में मृदुल तिवारी को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया। 

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर दो प्रोमो रिलीज किए हैं, जिसमें वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट को सलमान खान के गुस्से का शिकार होते हुए देखा जा रहा है। पहले प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस का अनादर करने के लिए अशनूर की क्लास लगा रहे हैं। प्रोमो में एक्टर कहते हैं कि बिग बॉस को किस जगह पर देखते हैं।

सभी कंटेस्टेंट कहते हैं कि वो फादर फिगर हैं, लेकिन सलमान सीधा अशनूर को टारगेट करते हैं कि कोई अपने बड़े पापा से इस तरीके से बात करता है। कौन हो आप बिग बॉस के सामने? वो भी तब जब आपको पता ही नहीं है कि घर में हो क्या रहा है। सलमान अशनूर को घमंडी तक कह देते हैं।

शो के दूसरे प्रोमो में एक्टर सलमान, कुनिका सदानंद पर गरजते दिख रहे हैं। एक्टर अमाल मलिक से सवाल करते हैं तो वह बताते हैं कि कुनिका का कहना है कि जब भी अशनूर को कुछ कहते हैं तो बजाज को सुरसुरी लग जाती है, लेकिन कुनिका साफ कहती हैं कि उन्होंने बजाज का नाम नहीं लिया और ऐसे शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया।

एक्टर कुनिका पर गुस्सा करते हुए कहते हैं," कुनिका अपनी इज्जत अपने हाथों में होती है और तुम बार-बार एक ही तरह की गलतियां कर रही हो। कुल मिलाकर सारी मुसीबतों की जड़ कुनिका है।" शो के प्रोमो ही इतने मजेदार है, तो तय है कि आज के एपिसोड में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।

बता दें कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं। मालती चाहर मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम है और अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' में रॉ एजेंट का रोल भी कर चुकी हैं। मालती आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन बड़े होने के साथ उनका पैशन भी बदल गया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD