Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अनदेखे नायकों को कहा दिल से धन्यवाद

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 13:56 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी टीम के उन अनदेखे नायकों को धन्यवाद कहा, जो पर्दे के पीछे रहकर भी हर पल उनके साथ खड़े रहते हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में उनकी टीम के सदस्य उन्हें मुस्कुराते हुए एक कठिन रास्ते पर ऊपर की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो के जरिए दिव्या ने अपनी शूटिंग टीम के स्पॉट दादा, लाइटमैन और सुरक्षाकर्मियों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। दिव्या दत्ता ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि ये लोग हमेशा मेहनत करते हैं, फिर भी उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। 

उन्होंने लिखा, "हमारे स्पॉट दादा, लाइटमैन और सिक्योरिटी स्टाफ वो अनदेखे हीरो हैं, जो हर काम को आसान बनाते हैं। मैंने अपने लाइटमैन दोस्तों के साथ अब गहरी दोस्ती बना ली है। वे मेरे लिए घर का बना स्वादिष्ट खाना भी भेजते हैं, जो मेरे दिल को छू जाता है।"

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में एक घटना का जिक्र किया, जब शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अगले दिन एक मुश्किल लोकेशन पर शूटिंग थी, जहां चढ़ना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में उनकी टीम के इन नायकों ने मुस्कुराते हुए उनकी मदद की। 

दिव्या ने लिखा, "मुझे थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन उनके इस प्यार और सहयोग ने मेरा दिल जीत लिया।" दिव्या ने अपनी पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया, जो हर कदम पर उनका साथ देती है। उन्होंने लिखा, "आपके इस अटूट समर्थन की वजह से मैं बिना किसी चिंता के अपने काम पर ध्यान दे पाती हूं। यह प्यार अनमोल है।"

दिव्या दत्ता को पिछली बार फिल्म 'छावा' में देखा गया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। वहीं, अभिनेत्री की आगामी फिल्म की बात करें तो वह अर्जुन रामपाल के साथ 'नास्तिक' में नजर आएंगी। 

इस फिल्म का निर्देशन शैलेश वर्मा द्वारा किया गया है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD