Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बिलासपुर की उच्च स्तरीय चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करता है एम्स: जगत प्रकाश नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Anurag Thakur, Jai Ram Thakur, Bilaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 13:54 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एम्स बिलासपुर के तीसरे स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की। उनके साथ लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल भी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, “उन्नत एमआरआई, सीटी स्कैनर, पीईटी-सीटी, एंडोस्कोपी सुइट्स और ब्रोंकोस्कोपी सुइट्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्स बिलासपुर ने अपनी स्थापना के केवल तीन वर्षों के भीतर उल्लेखनीय प्रगति की है।” उन्होंने कहा, “आसपास के राज्यों के लोग भी एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए आ रहे हैं, यह तथ्य इस संस्थान में लोगों के बढ़ते विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।”

नड्डा ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने न्यूक्लियर मेडिसिन, कैंसर देखभाल और गुर्दा प्रत्यारोपण में उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि निजी व्यय में कमी रही है। 

जहां पहले लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता था, वहीं आज एम्स बिलासपुर इस क्षेत्र की उच्च स्तरीय तृतीयक चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करता है।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा के संबंध में बताया कि हाल ही में एम्स बिलासपुर के लिए 127 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 29 संकाय और 98 गैर-संकाय पद शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि चयन समिति एक वर्ष तक सक्रिय रहेगी और इन पदों को शीघ्रता से भरने के लिए कम से कम चार साक्षात्कार आयोजित करने के लिए अधिदेशित है। नड्डा ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए एम्स बिलासपुर में 500 बिस्तरों वाले विश्राम सदन की योजना की घोषणा की। 

उन्‍होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, टाइप III, IV और V क्वार्टरों के निर्माण के साथ-साथ स्नातक छात्रों के छात्रावासों के लिए 165 करोड़ रुपए और एक इनडोर स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। एम्स ब्रांड की प्रतिष्ठा बरकरार रखने के महत्व पर जोर देते हुए जेपी नड्डा ने गुणवत्तापूर्ण देखभाल बनाए रखकर और नवाचार को बढ़ावा देकर अन्य एम्स संस्थानों की सफलताओं को दोहराने का आह्वान किया। 

उन्होंने देश भर के एम्स केंद्रों के बीच अल्पकालिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने की हाल की पहल को रेखांकित किया। उन्होंने नीति आयोग और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के सहयोग से एक टीम का गठन किए जाने का भी उल्लेख किया, जो सभी एम्स संस्थानों का दौरा करेगी और विभागीय विकास एवं स्थिरता के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार करेगी।

नड्डा ने पिछले 11 वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “देश में इस समय 808 मेडिकल कॉलेज हैं। सालाना स्नातक मेडिकल सीटें लगभग 35,000 से बढ़कर 1.25 लाख हो गई हैं। पिछली कैबिनेट में प्रधानमंत्री ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,000 नई स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों को मंजूरी दी थी।” 

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में सरकारी चिकित्सा संस्थानों में 75,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कुलगीत का आधिकारिक विमोचन किया गया, जो एम्स बिलासपुर की भावना और लोकाचार का प्रतीक है। 

इस अवसर पर विशेष पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्कृष्ट शैक्षणिक और पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Anurag Thakur , Jai Ram Thakur , Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD