Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. बलवीर सिंह और डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन

आधुनिक उपचार, कौशल विकास और पुनर्वास के लिए केंद्र का 1.13 करोड़ रुपये की लागत से हुआ नवीनीकरण

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Vikramjit Singh Sahney, Balkar Singh, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 10:59 IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी और विधायक बलकार सिंह के साथ मिलकर आज जालंधर के गांव शेखे में मॉडल नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। 1.13 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकृत इस केंद्र को नशे से प्रभावित व्यक्तियों के व्यापक उपचार और पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह केंद्र न केवल चिकित्सीय उपचार पर ध्यान देगा, बल्कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों को दिनभर रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने पर भी विशेष जोर देगा। सन फाउंडेशन के सहयोग से कौशल विकास केंद्र के साथ एकीकृत यह केंद्र मोबाइल मरम्मत, सैलून सेवाएं, खाना पकाने, कंप्यूटर साक्षरता, इलेक्ट्रीशियन कोर्स और फुटबॉल व क्रिकेट बॉल सिलाई जैसे खेलों से संबंधित कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। 

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद थे। यह केंद्र डिटॉक्सिफिकेशन वार्ड, आपातकालीन देखभाल, परामर्श सत्र, रोजगार सेल, कानूनी सहायता सेवाएं, पुस्तकालय, इनडोर और आउटडोर खेल, अत्याधुनिक जिम्नेजियम, योग, ध्यान, संगीत और नृत्य चिकित्सा और वातानुकूलित वार्डों से भी सुसज्जित है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह प्रोग्राम मरीजों को सुबह की प्रार्थना से लेकर जिम, कौशल कक्षाओं, खेलों और मनोरंजन गतिविधियों तक पूरी तरह व्यस्त रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित की जा सके। राज्य के प्रमुख ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक 18,000 से अधिक व्यक्तियों ने नशे की लत पर काबू पाया है, जिनमें से 6,000 से अधिक लोगों को रोजगार या स्व-रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। 

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बहु-आयामी रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुनर्वास से संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भी शामिल है। सांसद और सन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने घोषणा की कि पंजाब के सभी 23 जिला-स्तरीय नशा मुक्ति केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसमें चार नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे और 19 का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकेले जालंधर के इस नए केंद्र में 300 से अधिक युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इससे पहले, गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्र का दौरा किया, वहां रहने वाले नशे से प्रभावित व्यक्तियों से बातचीत की और अत्याधुनिक मॉडल केंद्र स्थापित करने के लिए जालंधर प्रशासन की सराहना की, जिसका उद्देश्य मरीजों को नया जीवन देना है।

इस दौरान डिप्टी  कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने वहां पहुंचने पर गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन्हें ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी गतिविधियों की प्रगति से अवगत करवाया।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Vikramjit Singh Sahney , Balkar Singh , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD