Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

'कांतारा: चैप्टर 1' पब्लिक रिव्यू: ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखने के बाद क्या बोली जनता?

Sandalwood, Review, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Bengaluru, Rishab Shetty, Kantara, Kantara Chapter 1, Kantara Chapter 1 Review, Kantara Chapter 1 Public Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 12:42 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल है। इसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसके रिव्यू भी आने लगे हैं। 

'कांतारा: चैप्टर 1' को मिश्रित रिव्यू मिल रहे हैं, किसी को यह फिल्म पसंद आ रही है तो किसी को यह बोरिंग लग रही है। फिल्म को देखने के बाद जनता ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं। एक दर्शक ने आईएएनएस से कहा, "मैंने पहली फिल्म 'कांतारा' कई बार देखी है। 

दूसरा भाग बिल्कुल अलग है। ग्रामीण परिवेश की जगह कदंब वंश को दिखाया गया है, और हालांकि पहला भाग धीमा और बिखरा हुआ लगा, लेकिन दूसरा भाग कहानी को एक अलग स्तर पर ले जाता है।" एक दर्शक ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ऐसी फिल्म बहुत लंबे अरसे बाद आई है। 

ऋषभ शेट्टी ने साउथ की इंडस्ट्री को बचा लिया है, इससे पहले की फिल्में चल नहीं रही थीं। पार्ट वन से इस फिल्म की कहानी बहुत ही अलग है। 'कांतारा' का मतलब भी इस फिल्म में पता चलता है। ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 5 स्टार।

एक अन्य दर्शक ने कहा, "पहले भाग की तुलना में फिल्म कुछ खास अच्छी नहीं थी। वीएफएक्स कमजोर थे। मुझे दूसरे पार्ट से और भी ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन यह निराशाजनक रहा। निर्देशन बेहतर हो सकता था, खासकर अंत, जो थोड़ा खींचा हुआ लगा। 

ऐसा लग रहा था कि फिल्म को बनाने में जल्दबाजी की गई है।" फिल्म की तारीफ करते हुए दो दोस्तों ने कहा, "यह बहुत ही अच्छी मूवी है, इसे आकर देखिए, आपको मजा आ जाएगा। यह हमारी सोच से भी परे निकली। स्टोरी लाइन से लेकर एक्टिंग तक सब अच्छा था। 

हमें ऐसा फील नहीं हुआ कि फिल्म बहुत बड़ी है, 3 घंटे की है, या हम बोर हो रहे हैं। हमारी तरफ से फिल्म को 5 में से 4 स्टार।" एक और दर्शक ने कहा, "पहला भाग बहुत प्रभावशाली था और क्लाइमेक्स बेहतरीन था। मुझे लगता है कि पहला भाग बेहतर था। यह फिल्म थोड़ी लंबी लगी और कई बार थोड़ी उबाऊ भी लगती है।"

 

Tags: Sandalwood , Review , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Bengaluru , Rishab Shetty , Kantara , Kantara Chapter 1 , Kantara Chapter 1 Review , Kantara Chapter 1 Public Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD