Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कांतारा: चैप्टर 1' ने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी : रुक्मिणी वसंत

Sandalwood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Bengaluru, Rukmini Vasanth, Kantara, Kantara Chapter 1
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 12:41 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने अब आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें चुनौती दी, बल्कि उनके जीवन को एक नई दिशा दी।

रुक्मिणी वसंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा, "एक साल से ज्यादा समय पहले मुझे 'कांतारा: चैप्टर 1' की टीम में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसने मुझे चुनौतियां दीं, नई चीजें सिखाई, मेरे काम के तरीके को बेहतर बनाया, और जीवन को देखने का एक नया नजरिया दिया। 

इस फिल्म को सैकड़ों लोगों ने दिन-रात मेहनत से जीवंत किया है। मैं इस सम्मोहक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद कृतज्ञ हूं।" रुक्मिणी ने निर्देशक ऋषभ शेट्टी की सराहना करते हुए लिखा, "ऋषभ सर इस प्रोजेक्ट के आधार रहे हैं। इस शानदार फिल्म के लिए आपकी कड़ी मेहनत और नेतृत्व बेहद प्रेरणादायक रहा है। 

मुझ पर आपके विश्वास और इस सफर में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।" इसके साथ ही रुक्मिणी ने फिल्म के निर्माताओं और इसे बनाने में योगदान देने वाले लोगों को धन्यवाद भी कहा है। ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ हैं। 

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले एक इंटरव्यू में रुक्मिणी ने कहा था कि वह बॉलीवुड में भी हाथ आजमाना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "बिल्कुल, धर्मा प्रोडक्शंस उस क्लासिक सिनेमा का प्रतीक रहा है, जिसे हम सभी पसंद करते हैं। 

अगर मुझे मौका मिला, तो मैं उनके साथ काम करना जरूर चाहूंगी। भविष्य में क्या होगा, यह तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे वहां काम करने का अवसर मिलेगा। मैंने यह नहीं सोचा कि मैं किस बैनर, निर्देशक या अभिनेता के साथ काम करना चाहूंगी। मेरे पास ऐसी कोई सूची नहीं है।"

 

Tags: Sandalwood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Bengaluru , Rukmini Vasanth , Kantara , Kantara Chapter 1

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD