Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अविका गौर ने पोस्ट की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, मेहंदी में नाम ढूंढते नजर आए पति मिलिंद

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:25 IST

टीवी की दुनिया में जब कोई जाना-माना चेहरा अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करता है, तो यह न केवल उसके लिए बल्कि उसके फैंस के लिए भी बेहद खास और यादगार पल होता है। ऐसे ही एक खूबसूरत और यादगार मौके की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें मशहूर टीवी एक्ट्रेस अविका गौर अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी के बाद का दिल छू लेने वाला पल साझा करती नजर आ रही हैं।  

अविका गौर, जिन्हें सबसे ज्यादा 'बालिका वधू' जैसे लोकप्रिय टीवी शो से जाना जाता है, ने मिलिंद चंदवानी से शादी कर अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया। दोनों की शादी बेहद खास और यादगार रही, जो टीवी रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर संपन्न हुई।

इस शादी में टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं, जिन्होंने इस खुशी के मौके को और भी खास बना दिया। शादी के बाद अविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, 'बालिका से वधू तक।' 

इन तस्वीरों में से एक में मिलिंद को उनके हाथ में रची मेहंदी में अपना नाम ढूंढते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीरें बेहद खास और रोमांटिक हैं। इस पारंपरिक रस्म में दूल्हा-दुल्हन अपनी-अपनी मेहंदी में अपने-अपने नाम ढूंढते हैं, जो भारतीय शादी की एक प्यारी और अनोखी परंपरा है। 

शादी के दौरान अविका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना और इसके साथ पन्ना (एमराल्ड) ज्वेलरी को जोड़ा। वहीं, मिलिंद गोल्डन शेरवानी और मैचिंग ज्वेलरी के साथ बेहद हैंडसम दिखाई दिए। इस जोड़ी की खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी शादी में 'पति, पत्नी और पंगा' की पूरी कास्ट और कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। 

इसमें होस्ट सोनाली बेंद्रे, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, हिना खान, रॉकी जायसवाल, ममता लहरी, सुदेश लहरी, स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार शामिल हुए। वहीं शादी समारोह का फराह खान, कृष्णा अभिषेक, राखी सावंत और बिग बॉस 17 के समर्थ जुरेल भी हिस्सा रहे।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD