Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:20 IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आधिकारिक रूप से अरबपति की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म उद्योग में 33 साल बिताने के बाद उनकी कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपए) है। बुधवार को जारी हुई 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' से इस बात का खुलासा हुआ है। 

किंग खान अब भारत के सबसे अमीर अभिनेता ही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी बन गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान आधिकारिक तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफील्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) सहित कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स से अधिक हो गई है।

शाहरुख खान की नेट वर्थ को बढ़ाने में उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का हाथ है। इसकी स्थापना 2002 में हुई थी, जिसने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रईस' और 'पठान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। यह सिर्फ फिल्में ही नहीं बनाती, बल्कि यह कंपनी फिल्मों के लिए वीएफएक्स, डिस्ट्रीब्यूशन और कंटेंट राइट्स को भी संभालती है। 

इस तरह यह भारतीय मनोरंजन उद्योग की बहुत बड़ी खिलाड़ी साबित हुई है। इसके अलावा शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ओनर भी हैं। उनके पास मुंबई में मन्नत नाम का आलीशान बंगला है, अलीबाग में एक फार्महाउस और लंदन और दुबई में कुछ अपार्टमेंट हैं। 

यह सब भी उनकी संपत्ति में शामिल है। इन सबके साथ ही उन्होंने कई अन्य व्यवसायों में भी भारी निवेश कर रखा है। इनके जरिए भी उनकी तगड़ी कमाई होती है। अन्य भारतीय सेलेब्स की बात करें तो इस सूची में अभिनेत्री जूही चावला और उनका परिवार शामिल हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं। 

उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपए बताई गई है। तीसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जिनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए है। चौथे पायदान पर 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करण जौहर हैं और पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। बिग बी की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए बताई गई है।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD