Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बिग बॉस 19' : अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट को दी चेतावनी, कहा 'परवरिश पर मत जाओ'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 17:52 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी। इसके प्रोमो में इसकी झलक देखने को मिली है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया है। इसमें बिग बॉस सभी लोगों को असेंबली हॉल में आने को कहते हैं। 

इसके बाद वो घर की कप्तान फरहाना को सभी कंटेस्टेंट की घर में रहने की काबिलियत को रैंक करने को कहते हैं। कंटेस्टेंट गौरव खन्ना के बारे में बात करते हुए फरहाना ने कहा, "जीके, अपने शब्दों को जुबान पर लाएं जो भी आप सोचते हों।" फिर उन्होंने मृदुल के बारे में बात की और कहा, "मृदुल का इस घर में आने का मकसद है कुछ किए बगैर ही आगे बढ़ जाना।"

लेकिन जब उन्होंने अशनूर के बारे में अपनी राय दी, तो दोनों में तीखी बहस हो गई। फरहाना ने कहा, "अशनूर, तुम सबसे ज्यादा पाखंडी हो।" इस पर अशनूर ने जवाब दिया, "पाखंडी आप हैं, मैं नहीं।" फिर फरहाना कहती हैं, "मेरी परवरिश आपकी तरह नहीं है।" 

फिर गुस्से में अशनूर फरहाना को चेतावनी देते हुए कहती हैं, "परवरिश पर तो जाओ ही मत…" इसके बाद फरहाना उन्हें नकली कहती हैं। इसके जवाब में अशनूर कहती हैं कि उन्हें पता है कि वो नकली नहीं हैं और वह अपने इस फैसले के साथ खड़ी हैं।

यह बहस कितनी आगे जाती है यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि फरहाना जानबूझकर उनसे लड़ रही हैं ताकि शो से अशनूर कौर को बाहर किया जा सके। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस' के घर से आवेज दरबार बाहर हो गए। उन्हें सबसे कम वोट मिले। उनके शो से बाहर निकलने के बाद 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी ही रह गए हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD