Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 रैंकिंग : अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या की 'बादशाहत' खत्म

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abhishek Sharma, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 17:10 IST

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में इतिहास रचा है। अभिषेक सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सईम अयूब ने हार्दिक पांड्या की टी20 ऑलराउंडर की 'बादशाहत' खत्म कर दी है। 

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने अब तक की सर्वोच्च रेटिंग (931) हासिल करते हुए लगभग पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक ने एशिया कप 2025 के 7 मुकाबलों में 44.86 की औसत के साथ 314 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सुपर-4 मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन, जबकि बांग्लादेश के विरुद्ध 75 रन की पारी खेली। 

श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने 61 रन बनाए थे। अभिषेक ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें एशिया कप 2025 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया है। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा 931 अंकों की रेटिंग पर पहुंच गए। 

इसी के साथ उन्होंने 919 अंकों की पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग को पीछे छोड़ दिया, जो इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान ने 2020 में हासिल की थी। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने साथी सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग को भी पीछे छोड़ दिया।

टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या एक स्थान फिसलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि सईम अयूब चार स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या इस एशिया कप में छह मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 4 ही विकेट हासिल कर सके।

उन्होंने अपने बल्ले से महज 48 रन टीम के खाते में जोड़े। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के सईम अयूब ने इस एशिया कप भले ही बल्ले से निराश किया, लेकिन गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने ओमान के खिलाफ महज 8 रन देकर 2 शिकार किए, जिसके बाद भारत के विरुद्ध 35 रन देकर 3 विकेट झटके। सईम अयूब ने इस एशिया कप में 7 मैच खेलते हुए कुल 8 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abhishek Sharma , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD