Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

टी20 सीरीज : मिचेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से लीड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Marsh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 17:07 IST

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 6 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए मुकाबले में टीम की वापसी कराई। डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जुटाए।

टॉम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, जबकि बेवोन जैकब्स ने 21 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 5.3 ओवरों में 67 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड 18 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

मैथ्यू शॉर्ट 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे, जबकि मिचेल मार्श ने 43 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 85 रन टीम के खाते में जोड़े। इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Marsh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD