Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

लाल लकीर के अंदर आने वाली ज़मीन/संपत्ति के मालिकाना हक प्राप्त करने वाले 11 गांवों के लाभार्थियों को बांटे गए प्रॉपर्टी कार्ड

Hardeep Singh Mundian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Laljit Singh Bhullar, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 30 Sep 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 12:50 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां और स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत की और लाल लकीर के अंदर आने वाली ज़मीन/संपत्ति के मालिकाना हक प्राप्त करने वाले हल्का तरन तारन के 11 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर हल्का इंचार्ज तरन तारन श्री हरमीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राजदीप सिंह बराड़, एस.डी.एम. तरन तारन श्री गुरमीत सिंह और ज़िला माल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न गांवों से आए लाभार्थी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तरन तारन से शुरू हुई यह “मेरा घर, मेरा मान” मुहिम राज्य में एक नई क्रांति लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को राज्य में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है और दिसंबर 2026 तक पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यह योजना आबादी देह क्षेत्र (लाल लकीर) में रहने वाले लोगों को ज़मीन के मालिकाना हक प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन पर आपके मालिकाना हक का स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी प्रमाण होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास ज़मीन का सबूत नहीं है। यह कार्ड बैंक में आपकी ज़मीन की गारंटी का दस्तावेज़ बनेगा और आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थी अब लाल लकीर वाली ज़मीन को बिना किसी डर या झंझट के बेच सकेंगे। यह कार्ड ख़रीददार को भरोसा देगा कि ज़मीन साफ़ है और आप इसके असली मालिक हैं। इससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे ज़मीन संबंधी विवाद समाप्त होंगे और बच्चों को विरासत में साफ़-सुथरी ज़मीन मिलेगी।

उन्होंने कहा कि “मेरा घर, मेरा मान” केवल एक योजना नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का जनता के प्रति वचन है। यह हमारी कोशिश का हिस्सा है कि पंजाब का हर नागरिक समर्थ और आत्मनिर्भर बने। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को उसका अधिकार मिले। यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन का आधार कार्ड है और आने वाली पीढ़ियों की संपत्ति की गारंटी है।

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जनता को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समग्र विकास के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया गया है। 

“मेरा घर, मेरा मान” योजना से राज्य के हज़ारों परिवारों और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। हल्का इंचार्ज तरन तारन और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरमीत सिंह संधू ने भी उपस्थित स्कीम के लाभार्थियों को बधाई दी।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Laljit Singh Bhullar , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD