Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एशिया कप 2025 जीत के बाद गौतम गंभीर और कुलदीप यादव अहमदाबाद पहुंचे, हीरो जैसा स्वागत हुआ

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Gautam Gambhir, Kuldeep Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 30 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 15:59 IST

भारत की क्रिकेट टीम मंगलवार को दुबई से अहमदाबाद लौटी तो उनका शानदार स्वागत हुआ। मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिनर कुलदीप यादव सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे। यह जश्न भारत के एशिया कप 2025 जीतने के बाद मनाया गया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था। 

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए सातों मैच जीते। अहमदाबाद की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह खुशी का माहौल देखने को मिला। लोग टीम इंडिया की जीत पर गर्व महसूस कर रहे थे।

एशिया कप एक तरफ जहां टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का गवाह रहा, तो वहीं भारत-पाकिस्तान के मैचों में विवाद भी देखने के लिए मिला। किसी भी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी विवादित इशारों के बीच तनाव को बढ़ाने का काम किया।

फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ भी हैं। इसके बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई और टीम इंडिया ने प्रतीकात्मक अंदाज में जश्न मनाया।

अब टीम इंडिया का ध्यान अगले मुकाबले पर है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही है। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। यह दोनों मैच 2025-27 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं, इसलिए दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेंगे।

भारत की जीत से जो आत्मविश्वास मिला है, उसे खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। इसी बीच वेस्टइंडीज की टीम भी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। भारत की टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), उपकप्तान रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Gautam Gambhir , Kuldeep Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD