Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्लैक आउटफिट में श्रेया घोषाल का स्टनिंग लुक, स्टाइलिश अंदाज से लूटा दिल

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:41 IST

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी मधुर आवाज के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज से भी प्रशंसकों का दिल जीतती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनका अनोखा और आकर्षक लुक देखने को मिला।

तस्वीरों में श्रेया ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी और वेस्टर्न स्टाइल का शानदार मिश्रण पहन रखा है। उन्होंने काले रंग का टॉप पहना, जो नेट का है और जिस पर पोल्का डॉट्स का डिजाइन बना हुआ है। इसके साथ उन्होंने काले और सफेद रंग के डिजाइन वाला एक कपड़ा ऐड किया, जो साड़ी की पल्लू जैसा दिख रहा था। 

इस ड्रेस को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट पहनी। मिनिमल मेकअप के साथ श्रेया ने बड़े-बड़े झुमके और सनग्लास पहनकर अपने लुक को पूरा किया। पहली तस्वीर में श्रेया स्टाइलिश अंदाज में बैठकर पोज देती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने सनग्लास को हल्का नीचे करते हुए कैमरे की ओर देखा। 

तीसरी तस्वीर में वह साइड पोज देती दिख रही हैं। श्रेया की पोस्ट पर प्रशंसकों ने खूब कमेंट्स किए और उनके स्टाइल की तारीफ की। एक प्रशंसक ने लिखा, "आपका ये लुक दिल चुरा ले गया।" दूसरे ने कहा, "श्रेया, आप हर अंदाज में जादू बिखेर देती हैं।" श्रेया घोषाल न केवल अपनी गायकी बल्कि फैशन सेंस से भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 

उन्होंने अपने करियर में कई गाने गाए हैं और पुरस्कार भी जीते हैं। गायिका ने बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा तक में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। साल 2010 से अमेरिका में 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' ​​मनाया जाता है। 

2010 में, श्रेया घोषाल अमेरिका के ओहियो में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गई थीं। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर, ओहियो के तत्कालीन गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' ​​के रूप में घोषित किया। यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी थीं।

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD