Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हुमा कुरैशी की 'सिंगल सलमा' का पोस्टर रिलीज, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:28 IST

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिंगल सलमा' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ फिल्म का पोस्टर जारी किया है। स्टार स्टूडियो18 ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की।

पोस्टर जारी कर उन्होंने कैप्शन दिया, "लखनऊ और लंडन- दो शहर, दो लड़के और एक सवाल- आखिर कौन बनेगा सिंगल सलमा का बलमा? किससे होगी सलमा की शादी? ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" पोस्टर में हुमा कुरैशी बिल्कुल सहज-स्वाभाविक अंदाज में नजर आ रही हैं। 

वे एक बेंच पर आराम से बैठी हैं, जैसे किसी गाड़ी का इंतजार कर रही हों। उनके बगल में एक पुराना-सा सूटकेस रखा है। वहीं, इसके पीछे की तरफ फिल्म के बाकी कलाकार खड़े दिख रहे हैं- शायद वे सलमा के जीवन के उन ट्विस्ट्स का प्रतीक हों, जो आने वाले सीन में धमाल मचाएंगे।

फिल्म का प्रोडक्शन भी कम धांसू नहीं है। इसे प्रोड्यूस आलोक जैन, अजीत अंधरे, साकिब सलीम, 3 एंटरटेनमेंट, लालालैंड एंटरटेनमेंट और फिरुजी खान ने मिलकर किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कॉमेडी के तड़के को और मजेदार बनाएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ अरशद वारसी, अक्षय कुमार, और अमृता राव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी।

इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव, और सौरभ शुक्ला थे। इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ और इसमें अक्षय कुमार दिखाई दिए। इनके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आए थे।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD