Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

बिग बॉस 19 : अमाल मलिक बोले- अगर मैंने सबूत दिखाए होते, तो गौहर खान की बोलती बंद हो जाती

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Amaal Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:18 IST

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री गौहर खान ने अमाल मलिक को फटकार लगाई थी। तब गौहर खान ने अमाल मलिक को दोगला तक कह दिया था।   अब इस पर अमाल मलिक ने भी उन्हें जवाब दिया है। अमाल ने कहा है कि अगर उन्होंने सबूत दिखाए होते तो गौहर खान की बोलती बंद हो जाती। 

आने वाले एपिसोड में अमाल मलिक गौहर खान पर अपनी भड़ास निकालते दिखाई देंगे। इसका एक प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है। इसमें अमाल मलिक कंटेस्टेंट नेहल चुडास्मा से कहते हैं, "जब गौहर आईं और मुझसे बहुत कुछ कहा, तब भी मेरे पास भी कहने के लिए बहुत कुछ था। 

अगर मैंने सबूत दिखाए होते, तो वह चुप हो जातीं। लेकिन वह आवेज के परिवार के रूप में यहां आई थीं, इसलिए मैंने उनको कुछ नहीं कहा। मैंने इसे जाने देने का फैसला किया।" इस वीडियो में नेहल बिग बॉस कंटेस्टेंट अमाल के साथ दिल खोलकर बातचीत करते हुए भी नजर आईं। 

नेहल ने अमाल से तान्या के बारे में बात की और उनके तौर-तरीकों पर दोबारा विचार करने को कहा। उन्होंने इस तरफ इशारा किया कि वह आने वाले समय में धोखा दे सकती हैं। इस पर अमाल मलिक ने कहा, "दर्शक मेरे इरादों को साफ-साफ समझ सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि मैंने उसके साथ मजे के लिए डांस किया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसे कोई मौका दे रहा था।" 

फिर नेहल उनसे कहती हैं कि ऐसा नहीं था, तो तान्या के जिद करने पर उन्होंने तान्या के लिए खाना क्यों परोसा था? इसके जवाब में अमाल ने कहा, "मुझे अपराधबोध हुआ इसलिए मैंने उसे खाना परोसा। अगर उस वक्त बसीर वहां होता, तो भी मैं ऐसा ही करता। उसके प्रति मेरा इरादा वैसा नहीं है जैसा लोग समझते हैं।" 

'बिग बॉस' के घर से आवेज दरबार बाहर हो गए। उन्हें सबसे कम वोट मिले। उनके शो से बाहर निकलने के बाद अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना दुखी हो गए। अब 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी ही रह गए हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Amaal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD