Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

30,000 रुपए रिश्वत लेता एएसआई विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 13:47 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चल रही मुहिम के दौरान आज ज़िला एसएएस नगर के थाना लालडू में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर (एएसआई) बलजिंदर सिंह को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को गांव छन्ना गुलाब सिंहवाला, ज़िला बठिंडा निवासी, जो इस समय एसएएस नगर ज़िले के खरड़ की गिलको वैली में रह रहा है, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उक्त एएसआई उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत थाना लालडू में दर्ज मामले की जांच कर रहा है और उसने उससे 1,30,000 रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह रिश्वत जांच में उसके पक्ष में काम करने के एवज़ में मांगी गई थी, जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान 10,00,000 रुपए की ठगी की रकम की वसूली से बचाना, भविष्य की जांच में नरमी बरतना और पुलिस कर्मचारी द्वारा कब्जे में ली गई लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज न की गई उसकी कार को छोड़ना शामिल है।

उसने आगे बताया कि आरोपी कर्मचारी ने उसे रिश्वत की कुल रकम में से पहली किस्त के रूप में 30,000 रुपए तुरंत देने को कहा। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कर्मचारी की सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जो उसने सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड ने भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। उन्होंने आगे बताया कि योजना के अनुसार, आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को लालडू के नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाबी वैष्णो ढाबे पर मिलने के लिए बुलाया, जहां वह अपनी निजी गाड़ी में पहुँचा। 

इस मौके विजीलेंस टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और इस संबंधी केस की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD