Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अविका गौर के लिए अमेरिका से आईं सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट, पति और सास-ससुर का लिखवाया नाम

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:41 IST

टीवी की दुनिया का जब कोई लोकप्रिय चेहरा अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करता है, तो फैंस के लिए वह खास पल बन जाता है। ऐसी ही एक खूबसूरत कहानी की शुरुआत हो रही है मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' की फेम एक्ट्रेस अविका गौर के लिए। 

अविका अब अपनी असल जिंदगी में दुल्हन बनने जा रही हैं। उनके फैंस लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब यह खुशी करीब आ गई है। 30 सितंबर को अविका अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

इस कड़ी में सभी रस्म-रिवाज और प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। अविका की शादी का जश्न टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के जरिए हो रहा है, जो इस खास मौके को और भी यादगार बना रहा है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसमें हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में शामिल हैं, और यह सब कार्यक्रम टीवी शो के दौरान ही देखने को मिल रहे हैं।

खास बात यह है कि अविका के हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए एक नामी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागडा को खासतौर पर अमेरिका से बुलाया गया। बता दें कि वीना ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के लिए मेहंदी लगाई है, जैसे कि दीपिका पादुकोण और अंबानी परिवार की शादियों में भी उन्होंने अपनी कलाकारी दिखाई है।

वीना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशी का इजहार करते हुए लिखा, ''अविका को मेहंदी लगाना मेरे जीवन के लिए एक गर्व का पल था। मैं अमेरिका से खासतौर पर अविका की शादी के लिए आई हूं और यह टीवी पर पहली बड़ी रीयल शादी हो रही है।'' अविका की मेहंदी में एक खास बात यह भी सामने आई है कि उन्होंने मिलिंद के नाम के साथ-साथ अपने सास-ससुर के नाम भी हाथों में लिखवाए। सोशल मीडिया पर अविका के प्री-वेडिंग फंक्शंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD