Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने भारतीय सेना के नाम की मैच फीस

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Operation White Ball
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:37 IST

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'एशिया कप 2025' का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की अपनी फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को दान देने का ऐलान किया है। 

सूर्यकुमार यादव ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को खिताब जीतने पर बधाई देते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनल की तुलना 'ऑपरेशन सिंदूर' से करते हुए लिखा, "खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही, भारत की जीत। हमारे खिलाड़ियों को बधाई।" रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम शानदार शुरुआत के बावजूद 19.1 ओवरों में महज 146 रनों पर सिमट गई। 

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 शिकार किए। जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया। 

टीम इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 33 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ को सर्वाधिक 3 विकेट हाथ लगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की जीत के बाद काफी बवाल देखने को मिला। 

खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मैच खत्म होने के करीब दो घंटे तक ड्रामा चला। नकवी ट्रॉफी के साथ स्टेज पर खड़े थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार, फैसला लिया गया कि भारतीय टीम अवॉर्ड नहीं लेगी।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Operation White Ball

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD