Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

तमन्ना भाटिया को टक्कर देने आ रहीं रश्मिका मंदाना, रिलीज हुआ 'थामा' के पहले गाने का टीजर

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:30 IST

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मच अवेटेड फिल्म 'थामा' को लेकर सोशल मीडिया पर उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाने के लिए रोज कुछ न कुछ पोस्ट कर रहे हैं। अभी फैंस के सिर से ट्रेलर का भूत नहीं उतरा, उससे पहले ही अब मेकर्स ने फिल्म के नए गाने की झलक शेयर कर दी है, जिसमें रश्मिका मंदाना की अदाएं देखने को मिल रही हैं। 

मैडॉक फिल्म्स ने 'थामा' के नए गाने का टीजर शेयर कर दिया। टीजर में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना का रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने का नाम है 'तुम मेरे न हुए'। टीजर में रश्मिका का लुक बोल्ड और सिजलिंग है। एक्ट्रेस का लुक काफी हद तक तमन्ना भाटिया के 'आज की रात' गाने से मिलता-जुलता है। 

टीजर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हर लड़की की प्यार और दिल टूटने की आवाज़ सुनें, पेश है 'थामा' का पहला गाना "तुम मेरे ना हुए"। कल पूरा गाना रिलीज किया जाएगा। अब फैंस को पूरा गाना देखने के लिए कल तक का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन फैंस अभी से रश्मिका के लुक के दीवाने हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, "मैडॉक यूनिवर्स के सभी आइटम गाने धमाकेदार हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "हर फिल्म के हर फ्रेम में रश्मिका मंदाना...मजा आने वाला है।" फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर कॉमेडी और हॉरर से भरा है। आयुष्मान, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी ने ट्रेलर की शुरुआत में ही दिल जीत लिया। 

फिल्म की कहानी एक वैम्पायर की प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं। उनके पास सुपर नेचुरल पावर्स भी आ जाती है। फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है और डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म दर्शकों को 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD