Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धर्मशाला कालेज का पर्यटन संकाय टूरिस्ट साइट करे चिह्न्ति: आर एस बाली

विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सहयोग करेगा पर्यटन विभाग

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 12:45 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला के पीजी कालेज धर्मशाला के पर्यटन विभाग के छात्रों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टि टूरिस्ट साइट चिहिन्त करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है इसमें सरकार तथा पर्यटन विभाग कालेज प्रबंधन को पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगा। शनिवार को धर्मशाला कालेज के आॅडिटोरियम में टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवल के समापन समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने महाविद्यालय के आटर््स ब्लाक तक संपर्क मार्ग बनाने के लिए पचास लाख की राशि खर्च की जाएगी इस के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिल सके।  

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत नई पर्यटन इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा होम-स्टे इकाइयों का विस्तार और स्तरोन्नत करने के लिए ऋण पर वित्तीय राहत दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि होम-स्टे पर्यटकों के लिए महंगे होटलों के स्थान पर किफायती विकल्प है। यह पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उन्हें लंबी अवधि तक ग्रामीण क्षेत्रों में रुकने के लिए आकर्षित करते हैं। यह योजना सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार सृजित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश अपने स्वच्छ पर्यावरण, नदियों, जंगलों, पवित्र स्थलों और सुरम्य घाटियों के कारण पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षक रहा है। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (इकोनोमिक सर्वे 2024-25) में 7.78 प्रतिशत योगदान देता है।

 इससे पहले प्रिंसिपल राकेश पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर प्रो नरेश कुमार ने सभी आए हुए अतिथिगणों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही कालेज की आचार्य शर्मिला की पेंटिंग्स को टूरिज्म के होट्लस में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। 

इस अवसर पर पूर्व महापौर देविं्रद जग्गी, पार्षद अनुराग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरभजन चैधरी, डीएम एचआरटीसी पंकज चढ्ढा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD