Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : अमाल मलिक और तान्या मित्तल में भिड़ंत, फूट-फूट कर रोई तान्या

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Amaal Malik, Tanya Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:14 IST

टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में वीकेंड के वार से पहले एक बार फिर वोट देने को लेकर अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भिड़ंत हो गई है। शो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल को एक कपल की तरह देखा गया, लेकिन अमाल ने साफ कर दिया कि उनके और तान्या के बीच कुछ नहीं हो सकता। 

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच बहस देखी जा रही है। प्रोमो में जीशान, तान्या से कहते हैं कि तुमने ऐसा कहा कि तुम अमाल को वोट दोगी।" तान्या कहती है, "ऐसा कुछ नहीं है...मैं तो बस मजाक-मस्ती कर रही थी।" 

इस बात पर अमाल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि मुझे ऐसे दोस्त नहीं चाहिए जो मेरी पीठ पीछे अलग बातें करें। प्रोमो में आगे तान्या रोने लगती हैं और अमाल ही तान्या को चुप कराने आते हैं। दर्शकों को एक बार फिर शो में तान्या का अमाल मलिक के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिलेगा। 

तान्या कहती हैं, "तू कभी अपने आप को मेरी जगह पर रखकर देख यार," लेकिन अमाल कहते हैं, "नहीं रख पाऊंगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि फिर तू मेरी जगह पर आकर देखे, जैसे तू सबको डायरेक्टली बोलती है…ऐसे आगे जाकर मुझे भी बोलेगी। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि अमाल सिर्फ तान्या का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का ये भी कहना है कि तान्या सच में अमाल को पसंद करने लगी हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "तान्या बहुत तेज़ है, कैसे लोगों को अपनी तरफ रखना है, इसको सब पता है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "तान्या घर के लोगों का निशाना बनती जा रही है, क्योंकि वह दूसरों की तरह न तो चिल्लाती है और न ही गाली-गलौज करती है। कुनिका जैसे लोग उसे छेड़ते रहते हैं, नेहल उसे उकसाता रहता है, और अब अमाल भी लड़ रहा है।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Amaal Malik , Tanya Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD