Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Swachhata Hi Seva Campaign
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 15:20 IST

“स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे तथा सुल्तानपुर में चलाई गय सफाई अभियान में शामिल हुए। लगभग 100 लोगों की भागीदारी के साथ लगभग 2 घंटे तक चले इस अभियान में नदी तट और आस-पास के क्षेत्र से कचरा एकत्रित किया गया और स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया गया।

इस दौरान उपायुक्त कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कर ‘स्वच्छ चम्बा – स्वस्थ चम्बा’ के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें।

अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, उपाध्यक्ष नगर परिषद सीमा कश्यप, पार्षद सीमा कुमारी, उर्मिला जसरोटिया, खालिद मिर्ज़ा, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित नगर परिषद के अधिकारी व सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Swachhata Hi Seva Campaign

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD