Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

बिग बॉस 19 : 'फर्जी आरोपों' पर आवेज दरबार दूसरे कंटेस्टेंट पर भड़के

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Awez Darbar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:18 IST

रियलिटी शो बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अपने ऊपर लगे फर्जी आरोपों का सामना किया। वह इन्हें फर्जी बताते हुए दूसरे कंटेस्टेंट पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। आने वाले एपिसोड में विवादों का पिटारा खुलने वाला है, क्योंकि यहां मूवी नाइट्स के बहाने बिग बॉस सबके सामने कंटेस्टेंट की पोल खोलने वाले हैं। 

इसकी एक झलक इस प्रोमो वीडियो में शेयर की गई है। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं, "बिग बॉस मूवी नाइट में आज घर के अंदर की कुछ बाहर की बातें देख लेते हैं।" इसके बाद घरवालों को कुछ फुटेज दिखाई जाती है, जिसमें घरवाले अपने साथियों के बारे में बात करते दिखाई देते हैं। 

इसमें आवेज दरबार की फुटेज दिखाई जाती है, तब शहबाज तंज कसते हुए कहते हैं कि बिग बॉस, आप क्या तीर मार रहे हो। यह सुनकर जीशान कादरी और बसीर अली हंसने लगते हैं। इस पर आवेज अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं, "चोमू लोग, बता दूं एक बात।"

इससे बसीर को गुस्सा आ जाता है और कहता है, "चोमू तू होगा। चेला, चोमू, छिलके, तू है। निकालूं क्या तेरा इतिहास?" इस पर आवेज कहते हैं, "यह लोग क्या बात कर रहे हैं?" फिर वह फूट-फूट कर रोने लगते हैं और कहते हैं, "फर्जी आरोप कैसे लगा सकते हैं?" इससे पहले वाले एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट नए कप्तान अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर सवाल उठाते दिखाई दिए थे। 

इसी बीच, तान्या मित्तल ने उन्हें बहुत अच्छा एक्टर तक बता दिया। तान्या मित्तल ने बिना किसी लाग-लपेट के अशनूर और अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे लगा अशनूर की कप्तानी बहुत अच्छी थी पर सात दिन अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की।”

फिलहाल शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Awez Darbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD